- क्रिकेट न्यूज़
- News
- The Ashes 2017-18, 5th Test: David Warner, Usman Khawaja score fifties as Australia trail England by 153 runs on Day 2
एशेज 2017-18, सिडनी टेस्ट: डेविड वॉर्नर-उस्मान ख्वाजा के अर्धशतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया 193/2
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया टीम 153 रन पीछे है।
Published On Jan 05, 2018, 12:15 PM IST
Last UpdatedJan 05, 2018, 12:15 PM IST
उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर ने 85 रनों की साझेदारी बनाई © Getty Images
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे पांचवें एशेज टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक कंगारू टीम मैच में अब भी 153 रनों से पीछे है। स्टंप तक क्रीज पर उस्मान ख्वाजा और कप्तान स्टीवन स्मिथ टिके हुए हैं। ख्वाजा 91 रन बनाकर अपने शतक के केवल 9 रन दूर हैं। वहीं स्मिथ भी 44- रन पर नाबाद हैं। गौरतलब है कि 44 रनों की इस पारी के दौरान स्मिथ ने अपने 6,000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए हैं। स्मिथ से पहले सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने इसी एशेज सीरीज के दौरान अपने 6,000 टेस्ट रन पूरे किए थे।
दिन की शुरुआत इंग्लैंड की बल्लेबाजी से हुई, मेहमान टीम ने 233/5 के अपने कल के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। दिन का पहला विकेट तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने लिया। स्टार्क ने अर्धशतक बना चुके डेविड मलान को छोटी लेंथ की बाहर जाती गेंद पर चकमा दिया और स्टीवन स्मिथ ने एक शानदार कैच पकड़ा। इसके बाद मोइन अली 103वें ओवर में पैट कमिंस का शिकार बने और 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। युवा खिलाड़ी टॉम कर्रन को भी कमिंस ने ही कैच आउट कराया। 112वें ओवर में स्पिनर नाथन लायन ने स्टुअर्ट ब्रॉड को स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। अगले ही ओवर में मेसन क्रेन को रन आउट कर स्टार्क ने इंग्लैंड की पारी को 346 पर समेट दिया।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/australia-vs-england-5th-test-steven-smith-take-a-phenomenal-catch-to-dismiss-dawid-malan-675791″][/link-to-post]
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खास अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर में कैमरून बैंक्रॉफ्ट का विकेट गिरने के बाद डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर 85 रनों की शानदार साझेदारी बनाई, इसी दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपना अपना अर्धशतक भी पूरा किया। 32वें ओवर में जेम्स एंडरसन ने वॉर्नर को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया। हालांकि इससे कंगारू टीम को खास नुकसान नहीं हुआ क्योंकि अगले बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ थे। स्मिथ और ख्वाजा ने मिलकर 107 रनों की साझेदारी बनाई और दिन खत्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया।