- Home
- News
- The Ashes 2017-18, 5th Test: Mason crane to debut for England, Mitchell Starc to feature in Australia’s Playing XI
एशेज सीरीज-आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 4 जनवरी से आखिरी टेस्ट
Published On Jan 03, 2018, 01:02 PM IST
Last UpdatedJan 03, 2018, 01:02 PM IST

एशेज सीरीज के आखिरी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना तय है। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण में वापसी तय है जबकि दूसरे स्पिनर एशटन एगर के खेलने की संभावना कम है। कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि इस हफ्ते नेट्स पर गेंदबाजी के बाद स्टार्क खेलने के लिए तैयार हैं। स्टार्क टखने में चोट के चलते मेलबर्न में ड्रॉ हुए चौथे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे।
स्मिथ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘स्टार्क सुबह काफी अच्छी स्थिति में लग रहा था और उसने कहा कि वो तैयार है। मुझे लगता है कि यह अच्छा संकेत है।’’ इस बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ज्यादा घास के कारण एगर के नाथन लायन के साथ स्पिन जोड़ी बनाने की संभावना कम हो गई है। स्मिथ ने कहा, ‘‘विकेट पर काफी घास है और ये काफी अच्छा विकेट लग रहा है। मैं कहूंगा कि हम शायद सिर्फ एक स्पिनर के साथ उतरेंगे। नाथन ने पूरी सीरीज में शानदार काम किया है और मैं कहूंगा कि हम इसी तरह आगे बढ़ेंगे।’’
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/chris-lynn-tim-paine-returns-to-australia-odi-squad-no-room-for-glenn-maxwell-matthew-wade-675321″][/link-to-post]
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव
इंग्लैंड की टीम भी आखिरी एशेज टेस्ट में बदलाव के साथ उतरेगी। तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सिडनी टेस्ट से बाहर हो गए हैं जिससे युवा लेग स्पिनर मेसन क्रेन को डेब्यू का मौका मिलेगा। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पुष्टि की कि वोक्स की चोट के बाद 20 साल के क्रेन खेलेंगे। रूट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘वोक्स लंबे समय तक बाहर नहीं होंगे उम्मीद करते हैं कि वो वनडे सीरीज के लिए फिट और तैयार रहेंगे।’’ रूट ने दो टी20 मैच खेलने वाले क्रेन के बारे में कहा, ‘‘क्रेन अपने दो टी20 मैच में जिस तरह खेले वो दिखाता है कि वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हैं और वो ऐसा खिलाड़ी नहीं हैं जो चुनौती से पीछे हट जाए।’’