- क्रिकेट न्यूज़
- News
- The Ashes 2017-18, 5th Test: Usman Khawaja’s brilliant ton take Australia to 133 run lead on Day 3
एशेज 2017-18, सिडनी टेस्ट: उस्मान ख्वाजा के धमाकेदार शतक से ऑस्ट्रेलिया 479/4
इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया 133 रनों की बढ़त पर है।
Published On Jan 06, 2018, 12:25 PM IST
Last UpdatedJan 06, 2018, 12:25 PM IST
उस्मान ख्वाजा ने सिडनी टेस्ट में शतक जड़ा © Getty Images
सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा की 171 रनों की शानदार पारी और शॉन मॉर्श-मिचेल मॉर्श की शतकीय साझेदारी की मदद से 133 रनों की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें एशेज टेस्ट के दूसरे दिन 91 रन बना चुके ख्वाजा ने तीसरे दिन के खेल की शुरुआत अपने शतक से की। शतक पूरा करने के बाद भी ख्वाजा का बल्ला रुका नहीं, उन्होंने 381 गेंदों में 18 चौकों की मदद से 171 रन बनाए। ख्वाजा के साथ कप्तान स्टीवन स्मिथ ने भी 83 रनों की पारी खेली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 479 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मॉर्श ब्रदर्स टिके हुए हैं, शॉन मॉर्श 98 रन बनाकर खेल रहे हैं और अपने शतक से 2 रन दूर हैं। वहीं मिचेल मॉर्श 63 रन पर नाबाद हैं।
दिन की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के दूसरे दिन बनाए स्कोर 193/2 से हुई थी। ख्वाजा ने कप्तान स्मिथ के साथ तीसरे दिन के खेल की शुरुआत की। दोनों ने कल बनाई 107 रनों की साझेदारी को आगे बढ़ाया और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 250 के पार पहुंचाया। इसी बीच ख्वाजा ने भी अपना शतक पूरा किया। दिन का पहला विकेट मोइन अली ने लिया। अली ने 94वें ओवर की पहली ही गेंद पर स्मिथ को कैच आउट किया। इसी के साथ स्मिथ और ख्वाजा के बीच की 188 रनों की साझेदारी टूट गई। स्मिथ 83 रन पर आउट होकर अपने शतक से चूक गए।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-south-africa-1st-test-we-could-have-bowled-better-says-bhuvneshwar-kumar-676079″][/link-to-post]
स्मिथ के आउट होने के बाद शॉन मॉर्श बल्लेबाजी कर आए। मॉर्श और ख्वाजा के बीच 101 रनों की शतकीय साझेदारी बनी। ख्वाजा ने 150 रन पूरे किए और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 350 के पार पहुंचा। 131वें ओवर में मेसन क्रेन की चौथी गेंद पर स्टंप आउट होकर ख्वाजा पवेलियन लौट गए। इसके बाद शॉन मॉर्श का साथ देने मिचेल मॉर्श क्रीज पर आए। दोनों ने मिलकर दिन खत्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। शॉन मॉर्श ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। दोनों की 104 रनों की इस साझेदारी के दौरान कई खूबसूरत चौके-छक्के लगाए। उम्मीद है सिडनी टेस्ट के चौथे दिन की शुरुआत शॉन मॉर्श के शतक से साथ होगी