एशेज सीरीज हारने के बाद टीम में उथल-पुथल करने की जरूरत नहीं है: जेम्स एंडरसन

इंग्लैंड के उप-कप्तान का मानना है कि एशेज पूरी तरह से खराब सीरीज नहीं रही है।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jan 08, 2018, 06:48 PM IST

Published On Jan 08, 2018, 06:48 PM IST

Last UpdatedJan 08, 2018, 06:48 PM IST

जेम्स एंडरसन © Getty Images

इंग्लैंड के उप-कप्तान जेम्स एंडरसन का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में 4-0 से हारने के बाद भी खिलाड़ियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। एंडरसन ने सिडनी टेस्ट खत्म होने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, “मुझे ये ऐसी सीरीज नहीं लगी जहां पर कुछ ज्यादा उथल-पुथल होना चाहिए। ये हमारे लिए पूरी तरह से खराब सीरीज नहीं थी। लेकिन हमे तकलीफ जरूर हुई है और हमें खुद को सुधारने की जरूरत है।” सिडनी टेस्ट में इंग्लैंड को एक पारी और 123 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/steven-smith-on-joe-root-it-took-a-lot-of-courage-to-come-out-and-bat-in-spite-of-being-sick-676711″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एंडरसन ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि खेल के अहम पलों में हमसे गलतियां हुई। हम खेल में बने हुए थे लेकिन हम मिले मौकों का फायदा नहीं उठा पाए। स्टीवन स्मिथ  और उनकी टीम को पूरा श्रेय मिलना चाहिए। उन्होंने पूरी सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया और हमें कहीं बेहतर खेले।” पूरी सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों का कोई मुकाबला नहीं रहा है। चाहे पैट कमिंस हो, मिचेल स्टार्क हो या फिर जॉश हेजलवुड इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए तीनों ही कठिन चुनौती बन गए थे।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की तारीफ करते हुए एंडरसन ने कहा, “उनका गेंदबाजी अटैक काबिले तारीफ है और सभी बल्लेबाजों ने रनों का योगदान दिया। उन्होंने तब रन बनाए जब टीम को जरूरत थी। अगर हम अपनी टीम को देखें तो इसी जगह हम पीछे रह गए। हमने उतने रन नहीं बनाए, जितने की ऐसी बड़ी सीरीज को जीतने के लिए चाहिए होते हैं और बतौर गेंदबाजी क्रम हमने लंबे समय तक दबाव नहीं बनाया।”

Editor's Pick