बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर हुए क्रेग ओवरटन; चोटिल मिचेल स्टार्क की जगह लेंगे जैक्सन बर्ड

क्रेग ओवरटन की जगह युवा गेंदबाज टॉम कर्रन इंग्लैंड के लिए टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं।

Edited By : Gunjan Tripathi |Dec 24, 2017, 02:18 PM IST

Published On Dec 24, 2017, 02:18 PM IST

Last UpdatedDec 24, 2017, 02:18 PM IST

टॉम कर्रन और क्रेग ओवरटन © Getty Images

एशेज सीरीज 2017-18 के चौथे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के गेंदबाज क्रेग ओवरटन पसलियों में फ्रैक्चर की वजह से बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर हो गए हैं, वहीं ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ऐड़ी में चोट के चलते 26 दिसंबर से शुरू होने वाले मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। स्टार्क की जगह युवा जैक्सन बर्ड को एमसीजी के मैदान पर बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलने का मौका मिलेगा। वहीं मुमकिन है कि ओवरटन की जगह लेग स्पिनर टॉम कर्रन इंग्लैंड के लिए डेब्यू करें।

बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर हुए स्टार्क का कहना है, “मुझे क्रिकेट मैच मिस करना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है लेकिन अगर मैं 100 प्रतिशत फिट ना होकर मैच खेलूं, खासकर कि तब जबकि जैको (जैक्सन बर्ड) जैसे खिलाड़ी इंतजार कर रहा है, तो ये बहुत स्वार्थी होगा।” ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से सीरीज पर कब्जा कर लिया है इसलिए अब टीम बिना किसी डर के प्रयोग कर सकती है। उन्होंने आगे कहा, “अच्छा है कि हम सीरीज जीत चुके हैं और अब हम सुरक्षित होकर खेल सकते हैं। मैं किसी और बॉक्सिंग डे टेस्ट में खेल सकता हूं। मुझे अभी भी लगता है कि मैं मैच खेल सकता हूं लेकिन अगर मुझे मैच के बीच से बाहर होना पड़ता तो उससे दूसरे खिलाड़ियों पर दबाव बन जाता।” स्टार्क ने कहा कि जैक्सन अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और वह उन्हें खेलता देखने को लेकर उत्साहित हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/steven-smith-cleared-of-injury-after-ball-struck-on-his-right-hand-in-nets-ahead-of-boxing-day-test-672819″][/link-to-post]

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग ओवरटन एडिलेड टेस्ट के दौरान बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे। वहीं जब पर्थ टेस्ट में फील्डिंग करते हुए वह मैदान पर गिरे तो चोट और ज्यादा गंभीर हो गई। ओवरटन ने अपनी चोट के बारे में बात करते हुए कहा, “हां ये काफी गहरी है और ये बिल्कुल अच्छी बात नहीं है। दर्द के बावजूद बल्लेबाजी करने मेरा स्वभाव है। मुझे हमेशा मुश्किलों से लड़ना सिखाया गया है और मैने वही किया।” ओवरटन की जगह युवा गेंदबाज टॉम कर्रन के बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलने का संभावना है।

Editor's Pick