• Home
  • News
  • The Ashes 2017-18: Michael Vaughan, Bob Willis fear England whitewash

एशेज सीरीज में इंग्लैंड का होगा क्लीन स्वीप, 5-0 से जीतेगा ऑस्ट्रेलिया!

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और बॉब विलिस ने जताया डर

Edited By : Anoop Dev Singh |Dec 08, 2017, 03:33 PM IST

Published On Dec 08, 2017, 03:33 PM IST

Last UpdatedDec 08, 2017, 03:33 PM IST

इंग्लैंड की टीम © Getty Images
इंग्लैंड की टीम © Getty Images

एशेज सीरीज के पहले दो टेस्ट गंवा चुकी इंग्लिश टीम पर अब सीरीज भी हारने का खतरा मंडरा रहा है। पर्थ में अगर इंग्लैंड की टीम हार गई तो ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर कब्जा कर लेगा। लेकिन असल खबर ये है कि इंग्लैंड की टीम की दो हार के बाद अब उसके पूर्व कप्तानों को ये डर सता रहा है कि उनकी टीम को सीरीज हारने के साथ-साथ क्लीन स्वीप का सपना भी झेलना पड़ सकता है।

वॉन ने द ऑस्ट्रेलियन को बयान दिया, ‘ये वो हफ्ता था जिससे हम सभी को उम्मीद थी कि इंग्लैंड कुछ हासिल करेगा। मुझे लगता है कि इस दौरे पर टेस्ट मैच जीतना काफी मुश्किल होगा।’ विलिस ने भी वॉन से सहमति जताते हुए कहा कि साफ तौर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड से बेहतर है। विलिस ने द ऑस्ट्रेलियन से कहा, ‘इंग्लैंड अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा है लेकिन तथ्य ये है कि उन्हें इन हालात में एक बेहतर टीम के खिलाफ खेलना पड़ रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘बड़ा अंतर ये है कि ऑस्ट्रेलिया के पास तेज गेंदबाजी विभाग में काफी तेज गति के गेंदबाज और शानदार स्पिनर हैं। हमारे पास ऐसा नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह से अगर 5-0 हो जाए तो आपको हैरान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि एडिलेड में शायद इंग्लैंड के पास जीत दर्ज करने का सर्वश्रेष्ठ मौका था।’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/anushka-sharma-spotted-at-mumbai-airport-with-family-is-virat-kohli-anushka-sharma-wedding-on-cards-667323″][/link-to-post]

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट ब्रिसबेन में खेला जहां उसे 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं एडिलेड में उसे 120 रनों की करारी हार मिली। अब इंग्लिश टीम को पर्थ में 14 दिसंबर से तीसरा टेस्ट खेलना है जहां वो ऑस्ट्रेलिया को 1978 के बाद से नहीं हरा पाई है। तीसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लिश टीम शनिवार को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया इलेवन से दो दिवसीय मैच खेलेगी।

Editor's Pick