- क्रिकेट न्यूज़
- News
- The Ashes 2019: Australia’s XII for the Lord’s Test; James Pattinson out, Mitchell Starc, Josh Hazlewood returns
लॉर्ड्स टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई XII का ऐलान, जेम्स पैटिनसन बाहर
सीनियर तेज गेंदबाजों मिशेल स्टार्क और जॉश हेजलवुड की टीम में वापसी हुई है।
Published On Aug 13, 2019, 04:08 PM IST
Last UpdatedAug 13, 2019, 04:08 PM IST
जेम्स पैटिनसन © Getty Images
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैनेजमेंट ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 14 अगस्त, बुधवार से शुरू होने वाले दूसरे एशेज टेस्ट के लिए 12 सदस्यीय टीम चुन ली है।
जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था, तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और जॉश हेजलवुड की टीम में वापसी हुई है। जबकि एजबेस्टन टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले जेम्स पैटिनसन को बाहर होना पड़ा है।
बता दें कि पैटिनसन चयन के लिए उपलब्ध थे, लेकिन व्यस्त शेड्यूल और उनकी इंजरी के इतिहास को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम दिया गया है।
पैटिनसन के बाहर होने से पेस अटैक स्टार्क, हेजलवुड, कमिंस और सिडल के जिम्मे हैं। हालांकि टीम मैनेजमेंट के सामने अब भी ये सवाल है कि प्लेइंग इलेवन में इन चार पेसर्स में किन तीन गेंदबाजों को जगह दी जाएगी।
एजबेस्ट में खेले पहले एशेज टेस्ट में पैटिनसन ने 35 ओवर में 111 रन देकर 2 विकेट लिए थे। पीठ और फिर दाएं बाथ की इंजरी की सर्जरी की वजह से पैटिनसन लगभग चार साल तक टेस्ट क्रिकेट से दूर रहे थे।
दूसरे एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया XII: डेविड वार्नर, कैमरून बैनक्रॉफ्ट, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मैथ्यू वेड, टिम पेन (विकेटकीपर कप्तान), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, पीटर सिडल, नाथन लियोन, जॉश हेज़लवुड।