- क्रिकेट न्यूज़
- News
- The Ashes 2019: Controversy irrupt over Travis Head out on Ben Stokes no ball
स्टोक्स की विवादित नोबॉल पर मचा बवाल, एशेज में अंपायर से हुई बड़ी चूक
आमतौर पर अंपायर केवल सामने वाले पैर की नोबॉल पर नजर रखते हैं। बेन स्टोक्स ने पीछे वाले पैर से नोबॉल डाली।
Published On Aug 04, 2019, 07:17 PM IST
Last UpdatedAug 04, 2019, 07:17 PM IST
Ben Stokes controversial no ball in the ashes @ ECB/ Twitter (Screengrab)
एजबेस्टन टेस्ट के साथ शुरू हुई एशेज 2019 सीरीज में मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड खराब अंपायरिंग के शिकार हुए। अंपायर की बेध्यानी के चलते बेन स्टोक्स की गेंद नोबॉल होने के बावजूद भी उसे अनदेखा कर दिया गया। नतीजतन, 51 रन बनाकर खेल रहे हेड को वापस पवेलियन लौटना पड़ा।
दरअसल, आमतौर पर अंपायर केवल गेंदबाज का आगे वाला पैर लकीर के बाहर होने या नहीं होने पर ही नजर रखते हैं। पैर लकीर से बाहर जाने पर इसे नोबॉल दिया जाता है, लेकिन आईसीसी का नियम 25.5.1 कहता है कि दाईं और बाईं तरफ वाली रेखा को गेंद डालते वक्त पैर से छूने की स्थिति में भी नोबॉल दी जाती है।
The man for a breakthrough @benstokes38!
Scorecard/Clips: https://t.co/1J6wGj3xwv#Ashes pic.twitter.com/IRZwApH79E
— England Cricket (@englandcricket) August 4, 2019
बेन स्टोक्स ने जिस गेंद पर ट्रेविस हेड को विकेट के पीछे टिम पेन के हाथों कैच आउट करवाया उसपर उनका पिछला पैर बाईं तरफ की रेखा को छू गया था। ऐसे में यह एक नोबॉल थी, जिसपर अंपायर अलीम डार की नजर नहीं पड़ी।
वीडिया वायरल होने के बाद फैन्स ने खराब अंपायरिंग पर जमकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
More poor umpiring with Travis Head back foot no-ball. Surely the performance this test just shows no-balls should be considered by the third-umpire to take one thing off the on-field umpires mind? @ShaneWarne #ashes
— Matthew Harrington (@MJHarrington14) August 4, 2019
So now it appears that Travis Head was given out on a no-ball. Umpires not doing their job. However their incompetence will not save England. #Ashes19
— twice (@tomwisetas) August 4, 2019