The Ashes: बेन स्‍टोक्‍स के शतक से बेहद रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से जीता इंग्‍लैंड

10वें विकेट के लिए बेन स्‍टोक्‍स ने जैक लीच के साथ 73 रन की साझेदारी बनाकर टीम को जीत दिलाई।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 25, 2019, 09:04 PM IST

Published On Aug 25, 2019, 09:04 PM IST

Last UpdatedAug 25, 2019, 09:04 PM IST

ben stokes 135

Ben Stokes went on the assault after last man Jack Leach joined him. © AFP

लीड्स में खेला गया एशेज सीरीज का तीसरा मुकाबला फैन्‍स के लिए सांसे थाम देने वाला रहा। पहली पारी में महज 67 रन पर सिमट जाने के बावजूद इंग्‍लैंड ने बेन स्‍टोक्‍स की 131 रन की पारी के दम पर एक विकेट से जीत दर्ज की।

पढ़ें:- ऑस्‍ट्रेलिया टीम मैनेजमेंट ने स्‍टीव स्मिथ की चोट को लेकर दिया अहम अपडेट 

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्‍लैंड का 286 रन पर नौंवां विकेट गिरने के बाद गेंदबाज जैक लीच 1(17) आखिरी बल्‍लेबाज के रूप में मैदान पर आए। अब भी इंग्‍लैंड को जीत के लिए 73 रन की दरकार थी। स्‍टोक्‍स ने लीच के साथ मैच विनिंग साझेदारी बनाकर टीम को जीत दिलाई। इस साझेदारी में लीच ने महज एक रन का योगदान दिया। जीत की जिम्‍मेदारी पूरी तरह से स्‍टोक्‍स ने उठाई।

चौथे दिन इंग्‍लैंड ने 156/3 से आगे खेलना शुरू किया। मैदान पर कप्‍तान जो रूट 75 और बेन स्‍टोक्‍स दो रन पर मौजूद थे। इंग्‍लैड को जीत के लिए 203 रन की दरकार थी। रूट कल के स्‍कोर में महज दो रन जोड़कर नाथन लियोन की गेंद पर डेविड वार्नर को कैच दे बैठे।

बेन स्‍टोक्‍स ने नए बल्‍लेबाज जोनी बेयरस्‍टो 36(68) के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों ने साथ मिलकर 186 रन जोड़े। इस साझेदारी को जोश हेजलवुड ने बेयरस्‍टो को आउट कर तोड़ा। लंच तक इंग्‍लैंड का स्‍कोर 238/4 था। टीम को जीत के लिए 121 रन की दरकार थी।

पढ़ें:- टेस्ट क्रिकेट को रोमांचक बनाने के लिए अच्छी पिचों की जरूरत: सचिन तेंदुलकर

दूसरे सेशन में इंग्‍लैंड ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। पहले बेयरस्‍टो आउट हुए। जिसके बाद जोस बटलर भी महज एक रन बनाकर रनआउट हो गए। क्रिस वोक्‍स ने एक और जोफ्रा आर्चर ने 15 रन का योगदान दिया। एक छोर पर बेन स्‍टोक्‍स रनों की रफ्तार को बढ़ाने का प्रयास करते रहे, लेकिन दूसरे छोर से किसी बल्‍लेबाज से मदद नहीं मिलने के कारण इंग्‍लैंड की सांसे थमी रही।

मैच में ऑस्‍ट्रेलिया ने पहली पारी में 179 रन बनाए तो जवाब में इंग्‍लैंड की टीम महज 67 रन पर ही ऑलआउट हो गई। जिसके बाद ऑस्‍ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 246 रन बनाकर इंग्‍लैंड को जीत के लिए 359 रन का लक्ष्‍य दिया।

Editor's Pick