• Home
  • News
  • The Ashes 2019: Steve Smith has been ruled out of the third Test

एशेज सीरीज: तीसरे टेस्ट से बाहर हुए चोटिल स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने लीड्स टेस्ट से पहले आयोजित नेट सेशन में हिस्सा नहीं लिया।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 20, 2019, 03:10 PM IST

Published On Aug 20, 2019, 03:10 PM IST

Last UpdatedAug 20, 2019, 03:10 PM IST

स्टीव स्मिथ (AFP)

लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान जोफ्रा आर्चर की गेंद गर्दन पर लगने से चोटिल हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ तीसरे एशेज टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्मिथ की जगह के सबसे पहले दावेदार मार्नस लबुशायन होंगे। जिन्होंने लॉर्ड्स में बतौर स्मिथ के सबस्टीट्यूट खेलते हुए अर्धशतक जड़ा था।

स्मिथ के लीड्स टेस्ट में हिस्सा ना लेने की आशंका पहले से थी क्योंकि उन्होंने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के पहले नेट सेशन में हिस्सा नहीं लिया। सेशन से बाहर बैठने के बाद कोच जस्टिन लैंगर ने स्मिथ के लीड्स टेस्ट में ना खेलने की खबर की पुष्टि की।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हेडिंग्ल स्टेडियम में आयोजित किए गए इस नेट सेशन के दौरान स्मिथ मैदान पर ही थे लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी नहीं की और ना फील्डिंग ड्रिल में हिस्सा लिया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया वेबसाइट के मुताबिक स्मिथ पहले कोच लैंगर से बातचीत कर रहे थे और फिर टीम को डॉक्टर रिचर्ड सॉ के साथ चर्चा करते नजर आए।

बाउंसर जोफ्रा आर्चर की ताकत, वो इसे जारी रखेगा: बेन स्टोक्स

सीए के नियमों के मुताबिक डॉक्टर सॉ को स्मिथ के तीसरे टेस्ट में खेलने या ना खेलने को लेकर आखिरी फैसला लेना था। जाहिर है टीम डॉक्टर को स्मिथ मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं लगे होंगे, जिसके बाद उन्होंने ये फैसला लिया।

Editor's Pick