Tim Paine बाहर करने की उठ रही है मांग, मार्कस हैरिस बोले- उन्‍हें टीम का समर्थन प्राप्‍त है

The Ashes 2021-22, AUS vs ENG, टिम पेन को साल 2018 में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम की कमान बेहद मुश्किल वक्‍त में सौंपी गई थी

Edited By : India.com Staff |Nov 24, 2021, 01:11 PM IST

Published On Nov 24, 2021, 01:11 PM IST

Last UpdatedNov 24, 2021, 01:11 PM IST

The Ashes 2021, AUS vs ENG, एशेज सीरीज से ठीक पहले कप्‍तानी छोड़ने वाले ऑस्‍ट्रेलिया के ि‍वकेटकीपर बल्‍लेबाज टिम पेन को अब टीम से बाहर करने को लेकर भी चचाएं चल रही है. पूर्व दिग्‍गज शेन वॉर्न का मानना है कि पेन के स्‍थान पर कई ऐसे युवा हैं जिन्‍हें मौका दिया जा सकता है. उनका प्रदर्शन में टीम में जगह बनाने योग्‍य नहीं है. हालांकि बल्लेबाज मार्कस हैरिस ने टिम पेन का बचाव करते हुए कहा कि पूरी टीम का समर्थन उन्‍हें प्राप्‍त है. वो बहुत अच्‍छे खिलाड़ी और इंसान भी हैं. टिम पेन को साल 2018 में कंगारू टीम की कप्‍तानी सौंपी गई थी. बॉल टेंपरिंग विवाद सामने आने के बाद स्‍टीव स्मिथ के स्‍थान पर उन्‍हें ये जिम्‍मेदारी दी गई थी.

मार्कस हैरिस ने कहा कि सभी खिलाड़ियों का समर्थन टिम पेन के साथ है और मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने इस बारे में अभी टीम के साथ बातचीत नहीं की है. खिलाड़ियों को कप्तानी छोड़ने के पेन के फैसले का पता शुक्रवार को मीडिया कान्फ्रेंस से आधा घंटे पहले पता चला.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मार्कस हैरिस ने पत्रकारों से कहा, ‘‘इस खबर को स्वीकार करना आसान नहीं था. यह हैरान करने वाला फैसला था. ‘टिम निश्चित तौर पर एक बेहतरीन कप्तान था. मेरे और मेरे परिवार के प्रति उनका रवैया बहुत अच्छा रहा. टिम, उनकी पत्नी बोनी, बच्चों और परिवार के प्रति हमारी संवेदना है. अगर कोविड के कारण कोई बाधा नहीं आती है तो मैं उसे गले लगाऊंगा.’’

यह पता चलने के बाद कि 2017 में पेन ने अपनी सहयोगी महिला कर्मचारी के लिये आपत्तिजनक संदेश भेजे थे, उन्होंने शुक्रवार को ऑस्‍ट्रेलियाई टेस्ट टीम का कप्तान पद छोड़ दिया था. हैरिस ने कहा, ‘‘उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में मुश्किल परिस्थितियों में वास्तव में अच्छा काम किया. वह अब भी देश के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं और उन्होंने भारत के खिलाफ पिछली गर्मियों में कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेली थी.’’

अपने सभी 10 टेस्ट मैच पेन की कप्तानी में खेलने वाले हैरिस ने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि उन्हें सभी खिलाड़ियों का समर्थन मिला है.’’

Editor's Pick