- क्रिकेट न्यूज़
- News
- The ashes 2021 22 aus vs nz if steve smith again chosen as australian captain it will be funny says ian healy 5106961
AUS vs ENG: स्टीव स्मिथ दोबारा कप्तान बना तो जगहसाई होगी, पूर्व कंगारू क्रिकेटर ने उठाए सवाल
AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज आठ दिसंबर को शुरू हो रही है.
Published On Nov 23, 2021, 03:51 PM IST
Last UpdatedNov 23, 2021, 03:51 PM IST
The Ashes 2021-22, Australia vs England: एशेज सीरीज से ठीक पहले टिम पेन (Tim Paine) के कप्तानी छोड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम के नए कप्तान को लेकर चचाएं तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि उपकप्तान पेट कमिंस (Pat Cummins) को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है. हालांकि पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को भी दोबारा कप्तान बनाए जाने को लेकर आवाजें उठने लगी हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज इयान हीली का मानना है कि आगामी एशेज सीरीज के लिए अगर टिम पेन की जगह स्टीव स्मिथ को फिर ऑस्ट्रेलियाई की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया जाता है तो ये हास्यास्पद होगा. ऐसा करने से टीम की जगहंसाई ही होगी.
स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को साल 2018 में बॉल टेंपरिंग विवाद सामने आने के बाद पद से हटाया गया था. इसके बाद टिम पेन को टीम में बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी. सहकर्मी से अश्लील बातचीत के पुराने संदेश एकाएक वायरल होने के बाद टिम पेन ने बीते दिनों अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को नए कप्तान की तलाश है.
हीली ने कहा कि स्मिथ को फिर कप्तान बनाने से आस्ट्रेलियाई क्रिकेट का भला नहीं होगा. ‘‘इससे जगहंसाई ही होगी. मुझे स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को दोबारा कप्तान बनाने पर कोई ऐतराज नहीं है. उसने आलसी कप्तान होने का भारी खामियाजा भुगता है.’’
पेन (Tim Paine) के कप्तानी छोड़ने के फैसले पर उन्होंने कहा ,‘‘ यह उसका अपना फैसला था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि वह बना रह सकता है और कोच भी यही चाहते थे लेकिन वह नहीं चाहता था कि इस सर्कस में वह फोकस हटने का कारण बने.’’