एशेज सीरीज: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लेंड का स्कोर 29/1

पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 413 रन पीछे

Edited By : Manoj Shukla |Dec 03, 2017, 04:01 PM IST

Published On Dec 03, 2017, 04:01 PM IST

Last UpdatedDec 03, 2017, 04:01 PM IST

मिचेल स्टार्क © Getty Images (FIle Photo)
मिचेल स्टार्क © Getty Images (FIle Photo)

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एसेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड बैकफुट पर नजर आ रहा है और दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 29/1 हो गया है। दिन का खेल खत्म होने तक एलेस्टर कुक (11) और जेम्स विंस (0) पर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के स्कोर (442) के आधार पर इंग्लैंड अभी भी 413 रन पीछे है। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क को एक विकेट हासिल हुआ।

पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मार्स स्टोनमैन लगातार संघर्ष करते नजर आए। इसी बीच स्टार्क ने स्टोनमैन (18) को आउट कर अपनी टीम को पहली सफलता दिला दी। इके बाद बारिश ने मैच में खलल डाला और खेल को रोकना पड़ गया। जब मैच रोका गया तो कुक और विंस क्रीज पर डटे हुए थे। इससे पहले शॉन मार्श के बेहतरीन शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 442 पर घोषित कर दी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्श के अलावा टिम पेन ने (57), उस्मान ख्वाजा ने (53), डेविड वॉर्नर ने (47), पैट कमिंस ने (44), स्टीवन स्मिथ ने (40), पीटर हैंड्सकॉम्ब ने (36) रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से क्रेग ओवर्टन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं, स्टुअर्ट ब्रॉड ने 2 और एंडरसन, वोक्स ने 1-1 खिलाड़ी को आउट किया। जब बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल रोका गया तो उस समय ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा था।

Editor's Pick