Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 9, 2026 9:19 AM IST

क्या बांग्लादेश की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत आएगी? या आईसीसी बांग्लादेश के अनुरोध को मानते हुए उसके मैच श्रीलंका में शिफ्ट कर देगी? भारतीय क्रिकेट में फिलहाल इन दो सवालों या कहें कि परिस्थितियों पर खूब चर्चा हो रही है. इस बीच अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताया है कि इस मामले पर सरकार की भी नजर है.
शुक्रवार की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार इस मामले में बीसीसीआई से संपर्क में है और इस मामले में रोजाना होने वाले घटनाक्रमों पर वह नजर बनाए हुए है. सरकार बांग्लादेश के इस मामले में सही समय और जरूरत के हिसाब से प्रतिक्रिया देगी. अखबार ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया है कि सरकार ओलिंपिक चार्टर की अनपी नीति पर चलेगी जिसमें बहुदेशीय टूर्नामेंट में शामिल होने वाली हर टीम का स्वागत किया जाता है.
सूत्रों ने कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने या इसके मैच कहीं और शिफ्ट करवाना यह फैसला पूरी तरह से उसी पर निर्भर करता है. और इस बारे में सबसे पहले बांग्लादेश को ही अपनी बात कहनी है. सूत्र ने साफ कर दिया, ‘एक बार बांग्लादेश की सरकार कोई अंतिम फैसला कर ले उसके बाद भी भारतीय प्रशासन कोई प्रतिक्रिया करेगा.’
इस बीच बांग्लादेश ने गुरुवार को आईसीसी के सामने दूसरी बार गुहार लगाई है. बोर्ड ने भारत में सुरक्षा को लेकर अपनी चिंताएं जताईं. बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने मैच श्रीलंका में करवाए जाने की मांग को दोहराया. अभी तक के शेड्यूल के हिसाब से बांग्लादेश के तीन मैच कोलकाता और एक मैच मुंबई में होना है. हालांकि यह भी खबर है कि सुरक्षा चिंताओं के चलते ही बांग्लादेश के चारों मैच कोलकाता में ही करवाए जा सकते हैं.
तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर आईपीएल से बाहर रखने के फैसले के बाद बांग्लादेश ने विश्व कप खेलने भारत आने से इनकार कर दिया.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने बोर्ड के करीबी सूत्र के हवाले से बताया,‘ खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ नजरूल से मशविरे के बाद बीसीबी ने आईसीसी को दोबारा खत लिखा है. आईसीसी जानना चाहती थी कि सुरक्षा को लेकर उसकी क्या चिंतायें हैं और बीसीबी ने इससे अवगत कराया है.’ हालांकि उन्होंने पत्र के ब्योरे के बारे में नहीं बताया है.
वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट संबंधों पर सूत्र के हवाले से कहा है, ‘पाकिस्तान को लेकर बात अलग है. उनके लिए एक अलग स्पोर्ट्स पॉलिसी बनाई गई है. भारत न तो उनके साथ दुनिया में कहीं भी कोई द्विपक्षीय सीरीज खेलेगा. न ही दोनों देशों की टीमें एक-दूसरे के देश में किसी तरह का कोई मुकाबला खेंलेगी. बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच यह आपसी समझौता है कि दोनों एक-दूसरे के देश में बहुदेशीय टूर्नामेंट में भी नहीं खेलेंगे. जहां तक बांग्लादेश की टीम की बात है तो उनके लिए सुरक्षा के पूरे और पुख्ता इंतजाम होंगे. सरकार का रुख साफ है कि जो भी हमारे देश में खेलने आएगा उसका स्वागत किया जाएगा. लेकिन अब यह बांग्लादेश पर निर्भर करता है कि वह आना चाहता है या नहीं. यह फैसला पूरी तरह से उन्हीं का होगा.’
दूसरी ओर आईसीसी ने अभी तक इस मसले पर कुछ नहीं कहा है. आधिकारिक रूप से आईसीसी की ओर से इस मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई है. आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से पूछा है कि सुरक्षा को लेकर उसकी क्या चिंताएं हैं. यह भी कहा जा रहा है कि खुद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में इस मसले पर एकराय नहीं है. एक गुट चाहता है कि नजरूल के कट्टर रवैये को ही अपनाया जाए तो वहीं दूसरा गुट आईसीसी और बीसीसीआई से बातचीत का रास्ता खुला रखना चाहता है.
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले के बाद बीसीसीआई ने मुस्ताफिजुर को बाहर करने का फैसला किया. आईसीसी ने हालांकि अभी तक यह साफ नहीं किया है कि बांग्लादेश के मैच कहां करवाए जाएंगे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
