- क्रिकेट न्यूज़
- News
- The best Moeen Ali has ever bowled says Joe Root
मोईन अली की अब तक की यह सबसे शानदार गेंदबाजी- जो रूट
कप्तान ने तो साउथम्पटन में मोईन की गेंदबाजी को उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करार दिया ।
Published On Sep 03, 2018, 12:35 PM IST
Last UpdatedSep 03, 2018, 12:35 PM IST
Moeen Ali of England celebrates with captain Joe Root © Getty Images
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान भारत पर टेस्ट सीरीज में मिली जीत के बाद काफी खुश हैं। जीत के हीरो रहे स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली की कप्तान रूट तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कप्तान ने तो साउथम्पटन में मोईन की गेंदबाजी को उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करार दिया ।
मोईन अली ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले तीन मैच में नहीं खेला था। चौथे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने वाले मोईन अली ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया। अली ने साउथम्पटन में दोनों पारी को मिलाकर कुल 9 विकेट हसिल किए। दूसरी पारी में अली ने विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे की अहम साझेदारी को तोड़कर टीम के जीत का रास्ता खोला।
रूट ने मैच के बाद कहा- जितना अब तक मैने देखा है उसके हिसाब से तो इंग्लैंड की तरफ से खेलते हुए मोईन अली का यह गेंदबाजी में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यह उनकी ताकत को दर्शाता है कि चीजों को उन्होंने कैसे लिया और किस तरह से अपनी वापसी को शानदार बनाया। यही हमारे टीम की अंदरूनी ताकत भी है।
आगे उन्होंने कहा- अभी कुछ वक्त पहले ही मोईन से बात हो रही थी टेस्ट क्रिकेट से अलग हटकर आईपीएल में खेलना और फिर वापस आकर काउंटी टीम वारविकशायर के खिलाफ प्रदर्शन करने से काफी आत्मविश्वास मिला होगा।
मोइन अली की तारीफ में कप्तान ने कहा, “उसने टीम में शानदार वापसी की। वो टेस्ट सीरीज के बीच में कुछ समय वारसेस्टशायर के लिए खेला। वहां शानदार रन बनाए और रिलेक्स होकर टेस्ट टीम में अच्छी वापसी की। उसे अपनी पारी पर जरूर गर्व महसूस हो रहा होगा।”