केन विलियमसन को मिली नई जिम्मेदारी, इस टीम ने बनाया बैटिंग कोच

110 टेस्ट मुकाबलों में 54.06 की औसत के साथ 9,515 रन बनाने वाले केन विलियमसन ने इस फॉर्मेट में 33 शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 12, 2026, 09:33 AM IST

Published On Jul 12, 2026, 09:33 AM IST

Last UpdatedJul 12, 2026, 09:33 AM IST

Kane Williamson

Kane Williamson

Manchester Super Giants appoint Kane Williamson as batting coach: न्यूजीलैंड के महान खिलाड़ी केन विलियमसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद अब कोचिंग की भूमिका संभालने जा रहे हैं. केन विलियमसन को मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने ‘द हंड्रेड’ के आगामी पुरुष संस्करण के लिए अपना बैटिंग कोच नियुक्त किया है.

फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर घोषणा करते हुए लिखा, करिश्मा, कूलनेस, केन. आगामी द हंड्रेड अभियान से पहले मैनचेस्टर सुपर जायंट्स में पुरुष टीम के बैटिंग कोच के तौर पर केन विलियमसन का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल 2026 में LSG के साथ जुड़े थे विलियमसन

विलियमसन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें संस्करण में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए स्ट्रैटेजिक एडवाइजर के तौर पर काम कर रहे थे. भले ही विलियमसन कभी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल नहीं खेले, लेकिन उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की तरफ से इस लीग के कुल 10 सीजन में बतौर खिलाड़ी हिस्सा लिया है, विलियमसन ने 79 आईपीएल मुकाबलों में 35.46 की औसत के साथ 2,128 रन बनाए हैं.

35 साल के विलियमसन इस साल एसए20 में डरबन सुपर जायंट्स की तरफ से खेले थे. 2025/26 सीजन में केन ने 7 मुकाबलों की 6 पारियों में 22 की औसत के साथ 110 रन बनाए थे.

इंग्लैंड में 0-4 से टीम इंडिया को मिली शर्मनाक हार, श्रेयस अय्यर ने बताया कहां हुई चूक ?

केन विलियमसन का इंटरनेशनल करियर

110 टेस्ट मुकाबलों में 54.06 की औसत के साथ 9,515 रन बनाने वाले विलियमसन ने इस फॉर्मेट में 33 शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 251 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी भी खेली. वहीं, 175 वनडे मुकाबलों में केन के नाम पर 15 शतकों और 47 अर्धशतकों के साथ 7,256 रन दर्ज हैं. 93 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उन्होंने 2,575 रन जुटाए, जिसमें 18 अर्धशतक शामिल हैं.

इंग्लैंड ने छीनी टीम इंडिया से नंबर-1 की रैंकिंग, श्रेयस अय्यर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

केन विलियमसन की आत्मकथा नवंबर में आएगी

विलियमसन ने हाल ही में अपनी आत्मकथा ‘बेयर मार्जिन्स’ की भी घोषणा की है, जो नवंबर में प्रकाशित होगी. इस अनुभवी खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, सच कहूं तो, मैंने कभी किताब लिखने के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन मुझे मानना ​​होगा कि इस प्रक्रिया से मैंने बहुत कुछ सीखा है, मैंने पिछले कुछ महीने उन अनुभवों को याद करते हुए बिताए हैं जिन्होंने मुझे बनाया है। इस दौरान, मैंने खुद को संन्यास के बारे में एक चैप्टर जोड़ते हुए पाया, मैं खुशकिस्मत था कि 16 साल तक उस टीम का हिस्सा रहा, जिसे प्यार करता था और उस समय के दौरान उसकी संस्कृति को बदलते हुए देखा.

उन्होंने लिखा, यह किताब असल में उसी सफर के बारे में है, बेशक, इसके लिए मैं अकेले जिम्मेदार नहीं था, लेकिन इसने मुझे लीडरशिप, टीमवर्क और बेहतर बनने की कोशिश के बारे में बहुत कुछ सिखाया, उम्मीद है कि इसमें कुछ ऐसा होगा जो दूसरों को भी पसंद आएगा, ‘बेयर मार्जिन्स’ नवंबर में आएगी.

Editor's Pick