IPL के बीच जसप्रीत बुमराह ने सेलिब्रेट किया वाइफ संजना का बर्थडे, फोटो वायरल

IPL 2024 में जसप्रीत बुमराह गेंद से कहर बरपा रहे हैं. बुमराह 12 मैचों में 18 विकेट चटका चुके हैं और पर्पल कैप पर कब्जा जमाए हुए हैं.

Edited By : Vanson Soral |May 06, 2024, 09:14 PM IST

Published On May 06, 2024, 09:14 PM IST

Last UpdatedMay 06, 2024, 09:14 PM IST

Sanjna Ganeshan

PIC- Jasprit Bumrah

नई दिल्ली। स्टार भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सोमवार को अपनी पत्नी संजना गणेशन के जन्मदिन पर उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर किया. जसप्रीत बुमराह वर्तमान में आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने टूर्नामेंट के बीच अपनी पत्नी का जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया.

बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट में लिखा, “सबसे स्पेशल व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं, वह जो मुझे पूरा करती है और उसके साथ होने से पूरी दुनिया खूबसूरत लगती है. अंगद और मैं कामना करते हैं कि आपका जन्मदिन सबसे अच्छा हो, हमारी ओर से ढेर सारा प्यार.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

संजना ने पोस्ट के कमेंट में लाल दिल वाले इमोजी के साथ रिप्लाई किया, जिसे 28 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले. जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन ने 15 मार्च 2021 को गोवा में शादी की थी. IPL के बीच से समय निकालकर बुमराब का वाइफ संजना के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करना फैंस को काफी पसंद आया. यही वजह है कि बुमराह की पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं.

IPL 2024 में बुमराह की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस के लिए शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. बुमराह 12 मैचों में 18 विकेट अपने नाम कर चुके हैं और पर्पल कैप होल्डर हैं. T20 वर्ल्ड कप से पहले बुमराह की शानदार फॉर्म से टीम इंडिया और टीम मैनेजमेंट काफी खुश होगा.

Editor's Pick