×

राहुल के लिए शुरू में रन बनाना मुश्किल था, दूसरे बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी उठाई

मयंक अग्रवाल ने कहा कि 177 रन के लक्ष्य का पीछा करते समय हमारी योजना शांत और एकाग्र होकर खेलने की थी।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - March 30, 2019 11:30 PM IST

इंडियन टी20 लीग में पंजाब की टीम ने शनिवार को मुंबई के खिलाफ आठ विकेट की आसान जीत दर्ज की। इस जीत के बाद बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने टीम के शानदार ​​प्रदर्शन की सराहना की।

पंजाब के लिए 21 गेंद में 43 रन की धुआंधार पारी खेलने वाले अग्रवाल ने कहा कि 177 रन के लक्ष्य का पीछा करते समय हमारी योजना शांत और एकाग्र होकर खेलने की थी। अग्रवाल के अलावा सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (नाबाद 71) और क्रिस गेल (40) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पंजाब ने जीत के लिए मिले 177 रन के लक्ष्य को आठ गेंद रहते हासिल कर लिया।

पढ़ें:- मैच अपडेट, कोलकाता ने दिल्‍ली को दिया 186 रन का लक्ष्‍य

अग्रवाल ने कहा कि मुंबई के गेंदबाजों ने शुरू में राहुल के खिलाफ कसी हुई गेंदबाजी की।

मैच के बाद उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। राहुल के लिए शुरू में रन बनाना आसान नहीं था। इसलिए जब हमें ऐसा एहसास हुआ तो दूसरे बल्लेबाजों ने रन बनाने की जिम्मेदारी उठाई। एक अच्छी टीम ऐसा ही करती है और हम बहुत खुश हैं कि हम टीम के तौर पर ऐसा कर सके।’’

पढ़ें:- ये हैं पंजाब को मुंबई पर मिली 8 विकेट की धमाकेदार जीत के हीरो

उन्होंने कहा कि गेल के आउट होने के बाद उनकी योजना राहुल के साथ 50-60 रन की साझेदारी करने की थी। मुंबई के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने राहुल को अच्छी बल्लेबाजी करने का श्रेय देते हुए कहा कि 176 रन टक्कर देने वाला स्कोर था।

उन्होंने कहा कि मुंबई के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक अहम समय पर आउट हो गए जो इस मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। उनके क्रीज पर रहते हुए टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी।