- Home
- News
- Then you dont require a captain vvs laxman criticise englands use of placards to instruct eoin morgan 4259656
'तो फिर कप्तान की क्या जरूरत': इंग्लैंड टीम की प्लेकार्ड रणनीति पर लक्ष्मण ने दिया ये बयान
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैच के दौरान इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन को ड्रेसिंग रूम बॉलकनी से कोड के जरिए जानकारी दी गई थी।
Published On Dec 11, 2020, 03:29 PM IST
Last UpdatedDec 11, 2020, 03:29 PM IST
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मैच के दौरान इंग्लैंड टीम के एनालिस्ट नाथन लेमन ने ड्रेसिंग रूम की बॉलकनी से प्लेकार्ड दिखाकर कप्तान इयोन मोर्गन को कुछ कोडेड मैसेज भेजे, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है।
कई पूर्व दिग्गजों ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम की इस रणनीति की आलोचना की है। वहीं पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) का कहना है कि अगर टीमें इस तर की रणनीति अपनाती हैं तो फिर कप्तान की क्या जरूरत है।
स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम पर लक्ष्मण ने कहा, “टी20 क्रिकेट में जब कप्तान को कोई फैसला लेना होता है तो वो पहले कोच या सपोर्ट स्टाफ या किसी सीनियर खिलाड़ी के साथ चर्चा करता है और फिर चर्चा के बाद फैसला लेता है। लेकिन अगर ये (प्लेकार्ड वाला तरीका) खेल के नियमों का हिस्सा बन गया तो मुझे लगता है वो सही नहीं होगा।”
पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा, “आप चाहते हैं कि कप्तान अपनी भूमिका निभाए वर्ना आपको कप्तान की क्या जरूरत है और टीमों को फुटबॉल की तरह चलाया जा सकता है, जहां मैनेजर मैदान के बाहर से खेल को नियंत्रित करता है।”
लक्ष्मण के अलावा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन ने मामले पर अपने विचार रखे। हालांकि उनकी चिंता ये थी के ये रणनीति कितनी प्रभावी है।
हेडन ने कहा, “इस सबका का महत्व क्या है, ये कितना प्रभावी होगा? मेरा मतलब ये है कि अगर उस दौरान तेजी से रन बना तो ये कोड आपस में उलझ सकते हैं और संवाद का सारा महत्व ही उसी से है। आप साथ आते है, आप निश्चित करते हैं कि सभी को योजना पता है और फिर आप उस योजना को लागू करते हैं। आप इसे केवल समझ पर नहीं छोड़ सकते हैं।”