'वो दिन दूर नहीं जब एक साल में होंगे 2 IPL' पूर्व भारतीय कोच का दावा

रवि शास्त्री ने कहा कि ICC को T20I द्विपक्षीय सीरीज को खत्म करने पर विचार करना चाहिए और IPL को और ज्यादा समय तक आयोजित किया जाना चाहिए।

Edited By : Vanson Soral |Jun 01, 2022, 05:03 PM IST

Published On Jun 01, 2022, 05:03 PM IST

Last UpdatedJun 01, 2022, 05:03 PM IST

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सुझाव दिया है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जैसे फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट के लिए एक बड़ी विंडो बनाई जानी चाहिए। साथी ही उन्होंने कहा कि T20I मैचों को हर दो साल में वर्ल्ड कप तक सीमित रखा जाए। उन्होंने कहा कि T20I केवल विश्व कप में ही खेले जाने चाहिए।

ESPNcricinfo से बात करते हुए शास्त्री ने यह भी कहा कि ICC को T20I द्विपक्षीय सीरीज को खत्म करने पर विचार करना चाहिए ताकि फ्रेंचाइजी T20 टूर्नामेंट को अधिक समय दिया जा सके। उन्होंने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब साल में दो IPL सीजन हो सकते हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच शास्त्री ने दावा किया कि किसी को भी द्विपक्षीय टूर्नामेंट याद नहीं हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि क्रिकेट को फुटबॉल के रास्ते पर जाना चाहिए, जहां क्लब प्रतियोगिताएं अधिक प्रचलित हैं और अंतरराष्ट्रीय मैच बड़े पैमाने पर विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में खेले जाते हैं।

पूर्व कोच ने कहा, “भारत के कोच के रूप में मुझे विश्व कप को छोड़कर पिछले छह-सात वर्षों में मुझे एक भी मैच याद नहीं है। एक टीम विश्व कप जीतती है,वे इसे याद रखती है। दुर्भाग्य से हमने नहीं किया, इसलिए मुझे वह भी याद नहीं है।”

शास्त्री ने यह कहते हुए अपनी राय का समर्थन किया कि लोगों को द्विपक्षीय सीरीज याद नहीं है, इसलिए क्रिकेट को फुटबॉल के रास्ते पर जाना चाहिए और फ्रैंचाइज़ी टूर्नामेंट पर अधिक ध्यान देना चाहिए। वहीं, वर्ल्ड कप में T20I खेल खेले जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक देश को अपने यहां फ्रैंचाइजी क्रिकेट के आयोजन की अनुमित है, जो कि उनका घरेलू क्रिकेट है और फिर हर दो साल में एक विश्व कप खेलने के लिए आ सकते हैं।

शास्त्री ने एक साल में दो आईपीएल सीज़न के सुझाव पर कहा, “यही भविष्य है। आगे यह हो सकता है कि 140 मैच हो, 2 सीजन में 70-70 मैच। आप कभी नहीं जानते। इस तरह से यही होने वाला है।”

Editor's Pick