• Home
  • News
  • There is no need to make Rohit Sharma captain instead of Virat Kohli in ODI-T20: VVS Laxman

वनडे-टी20 में कोहली की जगह रोहित को कप्तान बनाने की जरूरत नहीं: लक्ष्मण

पूर्व भारतीय बल्लेबाज लक्ष्मण का कहना है कि रोहित शर्मा शानदार कप्तान हैं और कोहली की गैरमौजूदगी में टीम को अच्छे से संभालते हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 06, 2020, 10:46 AM IST

Published On Dec 06, 2020, 10:46 AM IST

Last UpdatedDec 06, 2020, 10:46 AM IST

रोहित शर्मा, विराट कोहली (IANS)

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का कहना है कि सीमित ओवर फॉर्मेट के क्रिकेट के लिए विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को भारतीय टीम का कप्तान बनाने की जरूरत नहीं है। लक्ष्मण ने विजय लोकपल्ली और जी. कृष्णन द्वारा लिखी किताब ‘द हिटमैन : द रोहित शर्मा स्टोरी’ के वर्चुअल विमोचन के दौरान ये बात कही।

लक्ष्मण ने कहा, “इसमें कोई दोराय नहीं है कि वो एक शानदार कप्तान हैं। विराट की गैर मौजूदगी में वो काफी सफल रहे हैं। फ्रेंचाइजी (मुंबई इंडियंस) को पांच खिताब दिलाना आसान नहीं है। जिस तरह से उन्होंने (रोहित) टीम को बनाया है और कठिन परिस्थितियों में टीम को संभाल रहे हैं वो शानदार है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “उनके पास भारत के लिए एक सफल कप्तान होने के सभी गुण हैं, लेकिन यहां पर बदलाव की आवश्यकता नहीं है। विराट को अभूतपूर्व सफलता मिली है और वो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे कोई बदलाव करने की आवश्यकता नहीं है।”

लक्ष्मण ने कहा कि रोहित का टेस्ट क्रिकेट में ‘स्टॉप-स्टार्ट करियर’ रहा है। उन्होंने कहा, “उनका करियर मेरे करियर की याद दिलाता है। बिना ओपनिंग किए क्वालिटी गेंदबाजों के खिलाफ खेलना आसान नहीं होता है। एक बार जब उनकी आंखे जम जाती है तो वो गेंदबाजों पर दबाव बना सकते हैं। मैं जानता था कि उनके अंदर कुछ अलग करने की क्षमता है। टेस्ट क्रिकेट में हम दोहरा शतक बनाने के लिए संघर्ष करते हैं और उन्होंने तो वनडे क्रिकेट में तीन बार दोहरा शतक लगाया है।”

स्विच हिट बैन पर पूर्व अंपायर का बड़ा बयान- शॉट को बैन करना गलत होगा

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित फिलहाल विराट कोहली की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गई टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। आईपीएल के दौरान हुई हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से रोहित को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए वनडे और टी20 स्क्वाड में जगह नहीं मिली थी और आखिरी समय पर उन्हें टेस्ट स्क्वाड में शामिल किया गया लेकिन वो दुबई से सिडनी रवाना हुई भारतीय स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे। इस समय रोहित बीसीसीआई के नेशनल क्रिकेट अकादमी में है और रीहैब से गुजर रहे हैं। उनके ऑस्ट्रेलिया जाने का फैसला 11 दिसंबर को किया जाएगा।

Editor's Pick