add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टीम से बाहर होने के बाद वापसी का दबाव था मगर... रिंकू सिंह ने खोला विस्फोटक पारी का राज

भारत ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की 35 गेंद में 84 रन की धमाकेदार पारी से बुधवार को यहां पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 48 रन से जीत दर्ज की

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 22, 2026 7:48 AM IST

भारत ने टी-20 सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है.  बुधवार को खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हरा दिया.  टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह की तूफानी पारियों के दम पर 7 विकेट खोकर 238 रन बनाए. न्यूजीलैंड की टीम इसके जवाब में 20 ओवर में सात विकेट पर 190 रन ही बना सकी.  रिंकू सिंह ने कमबैक मैच में फिनिशर का रोल निभाया और आखिरी ओवर्स मे तेजी से रन बनाए.

रिंकू सिंह ने 20 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 44 रन की नाबाद पारी खेली, जिससे भारतीय टीम 238 रन के स्कोर तक पहुंच सकी.  रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में 21 रन बनाए. मैच के बाद अपनी विस्फोटक पारी का राज खोला है. रिंकू सिंह ने कहा कि टीम से बाहर होने के बाद वापसी करने पर दबाव तो रहता ही है. लेकिन मेरी कोशिश यही थी कि अंत तक खेलूं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘इसी माइंडसेट के साथ वर्ल्ड कप में जाएंगे’

भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि हम सभी अपनी बल्लेबाज़ी को बैक कर रहे थे, लाइट में दिक्कत नहीं हो रही थी, बस एक कैच ड्रॉप हो गया बस उसी बात का दुख है.  उन्होंने कहा कि हम इतने समय से अच्छा खेलते आ रहे हैं और हमारी कोशिश रहेगी कि हम इसी को जारी रखते हुए विश्व कप में जाएं,  मेरी कोशिश यही थी कि मैं फ़िनिश करूं और मैं इसी माइंडसेट के साथ बल्लेबाज़ी कर रहा हूं कि नंबर छह या सात पर बारी आएगी.  रिंकू सिंह ने कहा कि मैं पाजी (अर्शदीप) से यही बात कर रहा था कि आप सिंगल लेकर मुझे दें और मैं बड़े शॉट्स के लिए जाता हूं. 

भारत ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की 35 गेंद में 84 रन की धमाकेदार पारी से बुधवार को यहां पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 48 रन से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारत पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है. टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज अभिषेक ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर कोई रहम नहीं दिखाया और उनकी खूब धुनाई करते हुए अपनी पारी में आठ छक्के और पांच चौके लगाए. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने एक रन पर दो विकेट गंवा दिए थे, ग्लेन फिलिप्स (78 रन) के अर्धशतक के बावजूद टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 190 रन ही बना सकी.