सैयद मुश्ताक ट्रॉफी : हार्दिक की वापसी, आईपीएल नीलामी से पहले चमकना चाहेंगे घरेलू सितारे
सैयद मुश्ताक ट्रॉफी : हार्दिक की वापसी, आईपीएल नीलामी से पहले चमकना चाहेंगे घरेलू सितारे
आज से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रदर्शन करके आईपीएल की नीलामी से पहले लय हासिल करना चाहेंगे.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - November 26, 2025 12:03 PM IST
हैदराबाद: IPL नीलामी से पहले खिलाड़ियों की कोशिश सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन कर लय हासिल करने की होगी. और कई नजरें हार्दिक पंड्या पर होंगी. हार्दिक इस घरेलू टी20 टूर्नामेंट में बड़ौदा के लिए मैदान पर उतरेंगे. वहीं कई ऐसे भी खिलाड़ी होंगे जो आईपीएल नीलामी से पहले अच्छा प्रदर्शन कर ध्यान खींचना चाहेंगे.
हार्दिक ने सितंबर में एशिया कप के दौरान चोट लगने के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है. फरवरी मार्च में भारत में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले हार्दिक सिर्फ टी20 प्रारूप ही खेलेंगे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ दिसंबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज से पहले अपनी फिटनेस साबित करने का उनके पास यह टूर्नामेंट ही एक मौका है.
टूर्नामेंट हैदराबाद, अहमदाबाद, कोलकाता और लखनऊ में खेला जायेगा. शार्दुल ठाकुर की कप्तानी वाली मुंबई टीम गत चैम्पियन के तौर पर उतरेगी.बड़ौदा की टीम आठ दिसंबर तक सात ग्रुप मैच खेलेगी और मुख्य कोच मुकुंद परमार को पंड्या के अधिकांश मैचों में खेलने की उम्मीद है.
परमार ने कहा, ‘वह अभी टीम से जुड़ा नहीं है लेकिन हमें उम्मीद है कि वह अधिकांश मैच खेलेगा. उसकी मौजूदगी से टीम का मनोबल बढेगा. ‘कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मुंबई के लि अधिकांश ग्रुप मैच खेलेंगे. शिवम दुबे भी मुंबई टीम का हिस्सा है. वहीं स्पिनर वरूण चक्रवर्ती को तमिलनाडु का कप्तान बनाया गया है जो ग्रुप चरण में खेलेंगे. केरल के कप्तान संजू सैमसन भी ग्रुप चरण में नजर आएंगे.
एक समय भारतीय क्रिकेट में भविष्य का सितारा माने जा रहे पृथ्वी साव को पिछले साल नीलामी में किसी आईपीएल टीम ने नहीं खरीदा था. अब वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिये नहीं बल्कि महाराष्ट्र के लिये खेलते हैं.वह भी अच्छा प्रदर्शन करके वापसी का दावा ठोकना चाहेंगे.
TRENDING NOW
नीतिश राणा दिल्ली की कप्तानी करेंगे. असम के कप्तान रियान पराग और मध्यप्रदेश के वेंकटेश अय्यर की नजरें भी बेहतर प्रदर्शन पर होंगी. अय्यर को 23 . 75 करोड़ रूपये में खरीदने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज कर दिया है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.