Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 20, 2026 7:27 AM IST

रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन लंबे वक्त तक गेंदबाजी में एक-दूसरे के साथी रहे. अश्विन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं लेकिन जडेजा अभी सक्रिय हैं. पर भारत का यह स्टार ऑलराउंडर अब उतना चमकदार नजर नहीं आ रहा है. और इस पर उन्हें अश्विन से सलाह मिली है. अश्विन ने जडेजा से कहा है कि बजाय कि अपनी ताकत पर टिके रहने के, अब उन्हें नए प्रयोग करने चाहिए. अश्विन का मानना है कि वनडे इंटरनेशनल में अब जडेजा के लिए वक्त चुनौतीपूर्ण है क्योंकि अब अगर उनके खेल में बड़ी गिरावट आती है तो अक्षर पटेल उनकी जगह लेने के लिए तैयार हैं.
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से ही जडेजा संघर्ष कर रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी वह कुछ खास नहीं कर पाए. इंदौर में खेले गए सीरीज के तीसरे व निर्णायक मैच में वह गेंद और बल्ले, दोनों से प्रभावी नहीं रहे. उन्होंने छह ओवरों में 41 रन दिए और उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला. नहीं बल्ले से भी उन्होंने 12 गेंद पर 16 रन ही बनाए.
बीते साल हुई चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से ही जडेजा गेंदबाजी में खास तौर पर संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने उसके बाद खेले गए छह वनडे इंटरनेशनल मैचों में 298 के औसत और 6.2 के इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए सिर्फ एक विकेट हासिल किया है. और बल्ले से भी उन्होंने 24.75 के औसत से पांच पारियों में सिर्फ 99 रन ही बनाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 32 का रहा है. ऐसा भी नहीं है कि वह बहुत आक्रामकता से रन बना रहे हैं. जडेजा का स्ट्राइक-रेट भी 88.39 का रहा है. जडेजा, जो इतने अनुभवी खिलाड़ी हैं और टीम ने जिन्हें फिनिशर की भूमिका में चुना हुआ है, के लिए यह प्रदर्शन प्रभावी नहीं कहा जा सकता.
अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ में अश्विन ने कहा, ‘देखिए, यह जडेजा के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण समय है. हम सब जानते हैं कि अक्षर पटेल अब उनके काफी करीब हैं. यह बात सच है कि जडेजा ने वनडे इंटरनेशनल में अच्छा किया है और वह टेस्ट क्रिकेट भी खेल रहे हैं. लेकिन अब यह जडेजा के लिए आसान नहीं होगा क्योंकि बात उनकी बल्लेबाजी की है. स्पिनर्स के खिलाफ उनके स्ट्राइक-रेट को लेकर अब बात होने लगी है. और इस वजह से अब किसी के क्रिकेट और भविष्य के बारे में बात करना जल्दबाजी होगा.’
अश्विन ने कहा कि जडेजा आईपीएल में खेलेंगे और यहां उनका प्रदर्शन किसी फैसले की ओर पहुंचने में मदद कर सकता है. लेकिन साथ ही जडेजा के प्रदर्शन को आंकना अभी जल्दबाजी होगा.
अश्विन ने कहा, ‘इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल है. यह बात याद रखिए कि जडेजा आईपीएल में खेलेंगे. वहां वह कैसा प्रदर्शन करते हैं, इससे कोई फैसला लेने में मदद मिल सकती है. अभी किसी के बारे में कोई फैसला करना जल्दबाजी होगी.’
अश्विन ने कहा कि जडेजा की ताकत इतनी मजबूत है कि अगर वह नई चीजों के साथ प्रयोग नहीं करेंगे तो यही उनकी ताकत उनकी कमजोरी बन जाएगी. उन्होंने जडेजा से और प्रयोग करने का अनुरोध किया. अश्विन ने कहा कि जडेजा के पास खोने के लिए कुछ नहीं है क्योंकि वह खेल के महान खिलाड़ी हैं.
अश्विन ने कहा, ‘जडेजा की ताकत कई बार उनकी कमजोरी बन जाती है. उनके पास जिस तरह से बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में कौशल है उसे देखकर मुझे कई बार जलन होती है. लेकिन वह एक कौन सी चीज नहीं करते? वह कभी अपनी ताकत से बाहर नहीं जाते. वह कभी नई चीजों के साथ प्रयोग नहीं करते.’
पूर्व भारतीय स्पिनर ने आखिर में कहा, ‘वह एक महान खिलाड़ी हैं. उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है. मैं चाहूंगा कि वह प्रयोग करें. मैं उन्हें नेट्स में कैरम बॉल फेंकते हुए देखा है लेकिन वह मैच में कभी ऐसा नहीं करते. मैं उन्हें कुछ नए प्रयोग करते हुए देखना चाहूंगा.’
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
