×

सूर्या के खराब फॉर्म से हैरान हैं रिकी पोंटिंग, टी-20 वर्ल्ड कप से पहले दी खास सलाह

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने शुभमन गिल को टीम से बाहर किए जाने पर भी हैरानी जताई, जो वर्ल्ड कप की तैयारी में आखिरी सीरीज तक भारत के उप-कप्तान थे.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 5, 2026 9:16 PM IST

Ricky Ponting advice to Surya Kumar Yadav: भारत के टी-20 टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव इस समय खराब फॉर्म में जूझ रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में उनका बल्ला खामोश रहा. अगले महीने से टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है, उससे पहले सूर्या की फैंस ने भारतीय फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. ना सिर्फ भारतीय फैंस, बल्कि पिछले 18 महीनों में सूर्यकुमार यादव के खराब फॉर्म ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग को हैरान कर दिया है. पोंटिंग का मानना ​​है कि भारतीय कप्तान को T20 वर्ल्ड कप से पहले रन बनाने पर ध्यान देना चाहिए, न कि आउट होने के बारे में सोचना चाहिए.

कुछ समय पहले दुनिया के नंबर 1 रैंक वाले सूर्यकुमार ने 2025 में सबसे छोटे फॉर्मेट में मुश्किल समय बिताया,जिसमें उन्होंने 21 मैचों (19 पारियों) में सिर्फ 218 रन बनाए. उनका औसत 13.62 और स्ट्राइक रेट 123.16 रहा.

उनका हालिया फॉर्म हैरान करने वाला: रिकी पोंटिंग

सूर्यकुमार के फॉर्म के बारे में बात करते हुए पोंटिंग ने ICC रिव्यू से कहा, यह मेरे लिए बहुत बड़ी हैरानी की बात है,खासकर उनके हालिया फॉर्म को देखते हुए, वह लंबे समय से T20 क्रिकेट में भारत के लिए एक ठोस और लगातार योगदान देने वाले खिलाड़ी रहे हैं और हाल ही में वह अपना फॉर्म नहीं ढूंढ पाए हैं.

उन्होंने कहा कि वह एक दिलचस्प खिलाड़ी हैं क्योंकि जब मैंने उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ खेलते देखा है, तो उन्हें लय में आने में छह या आठ या 10 गेंदें लगती हैं और फिर वह सब कुछ खुलकर खेलते हैं, वह अपने सभी शॉट खेलते हैं और खुद पर भरोसा करते हैं और कुछ हद तक ट्रैविस हेड की तरह, जहां ऐसा लगता है कि उन्हें कभी आउट होने का डर नहीं लगता.

‘वह रन बनाने पर ध्यान दें और आउट होने के बारे में न सोचें’

पोंटिंग ने कहा कि वह सूर्यकुमार को सलाह देंगे कि वह रन बनाने पर ध्यान दें और आउट होने के बारे में न सोचें. उन्होंने कहा, मैं उनसे यही कहूंगा किरन बनाने के बारे में सोचो,आउट होने के बारे में मत सोचो, खुद पर भरोसा रखो, खुद का साथ दो, तुमने T20 फॉर्मेट में दुनिया के किसी भी खिलाड़ी जितना अच्छा होने का सबूत दिया है और जाओ और एक बार फिर सबको यह साबित करके दिखाओ.

शुभमन गिल को टीम से बाहर किए जाने पर भी पोंटिंग हैरान

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने शुभमन गिल को टीम से बाहर किए जाने पर भी हैरानी जताई, जो वर्ल्ड कप की तैयारी में आखिरी सीरीज तक भारत के उप-कप्तान थे. उन्होंने कहा कि मुझे इस पर यकीन नहीं हुआ,मुझे पता है कि व्हाइट-बॉल क्रिकेट में उनका हालिया फॉर्म अच्छा नहीं रहा है और आखिरी बार जब मैंने उन्हें खेलते हुए देखा था,वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज थी,जहां उन्होंने उतना ही अच्छा खेला जितना मैंने किसी को खेलते हुए देखा है, पोंटिंग ने कहा,मेरा मतलब है, एक तो मैं हैरान हूं, लेकिन दूसरा, यह भारतीय क्रिकेट की गहराई दिखाता है, अगर आप सोच सकते हैं कि शुभमन गिल जैसा अच्छा खिलाड़ी वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुना जाता तो इससे पता चलता है कि उनके पास कितने अच्छे खिलाड़ी हैं.

TRENDING NOW

अक्षर पटेल टी-20 वर्ल्ड कप में होंगे भरोसेमंद खिलाड़ी: पोंटिंग

पोंटिंग ने कहा कि वर्ल्ड कप के लिए भारत के उप-कप्तान अक्षर पटेल, 7 फरवरी से शुरू होने वाले 20 टीमों के इस इवेंट में उनके भरोसेमंद खिलाड़ी होंगे. उन्होंने कहा, पिछली कुछ सीरीज़ में वह अलग-अलग समय पर उनके पिंच हिटर रहे हैं, उन्होंने उन्हें नंबर तीन पर बैटिंग के लिए भेजा है. पोंटिंग ने आगे कहा,जब भी उन्हें लेफ्ट हैंड-राइट हैंड कॉम्बिनेशन की ज़रूरत पड़ी है, तो वह ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जो बाहर जाकर उनके लिए यह करने की कोशिश करते हैं और वह अपनी लेफ्ट-आर्म ऑफ स्पिन से भी हमेशा कंसिस्टेंट रहे हैं.