Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 11, 2026 4:28 PM IST

Allan Donald on Virat Kohli: भारतीय दिग्गज विराट कोहली ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया था. कोहली भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं. साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड का मानना है कि विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से थोड़ी जल्दी संन्यास लिया लेकिन भारतीय स्टार बल्लेबाज में इतनी भूख और जुनून है कि वह 2027 के वनडे विश्व कप तक खुद को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाए रखेंगे.
डोनाल्ड ने आईपीएल के 2014-15 सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का गेंदबाजी कोच रहते हुए कोहली के साथ काम किया है. उन्होंने कोहली की वर्क इथिक्स (फिटनेस और खेन के लिए कड़ा अभ्यास) पर जोर देते हुए कहा, आप जानते हैं, मैंने फिटनेस और खेल को लेकर जज्बे के मामले में किसी खिलाड़ी में विराट जीतनी भूख नहीं देखी, मेरे मन में उनके लिए बेहद सम्मान है.
साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ने कहा कि मैं अक्सर ड्रेसिंग रूम में इस बारे में बात करता हूं कि वह खुद को फिट रखने के मामले में चैंपियन है, कोई भी उनके जितना मेहनत नहीं करता, वह किसी मशीन की तरह है. उन्होंने कहा, मुझे वास्तव में उन्हें टेस्ट मैचों में उनकी कमी महसूस होती है, मुझे लगता है उन्होंने थोड़ा जल्दी संन्यास लिया, लेकिन मुझे कोई संदेह नहीं कि हम उन्हें सीमित ओवर प्रारूप के क्रिकेट और विश्व कप में खेलते हुए देखेंगे.
डोनाल्ड ने यह भी कहा कि आगामी टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका ने एक संतुलित और मजबूत टीम चुनी है. सात फरवरी से शुरू होने वाले विश्व कप को भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से मेजबानी करेंगे. उन्होंने कहा, भारत में यह टूर्नामेंट काफी रोमांचक होने वाला है, है ना? साउथ अफ्रीका ने एक बहुत मजबूत टीम चुनी है, हमेशा सवाल उठते रहते हैं कि कौन नहीं गया और कौन जाना चाहिए था, मुझे लगता है कि भारत में दुनिया के सबसे अच्छे टी20 विकेट हैं, किसी भी गेंदबाज के लिए वहां खेलना बेहद कठिन है, मैंने आईपीएल में भी देखा है कि पावर प्ले में 124 रन बनना कितना चुनौतीपूर्ण होता है, यह बल्लेबाजी की कला का ही कमाल है.
इस पूर्व महान गेंदबाज ने कहा,अगर आप सोच समझकर गेंदबाजी करे तो मैच में आपका पलड़ा भारी रहेगा, मुझे उम्मीद है कि साउथ अफ्रीका फाइनल तक पहुंचेगी.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
