अफगानिस्‍तान की पहली टेस्‍ट जीत पर कप्‍तान बोले, ये हमारे लिए ऐतिहासिक दिन

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्‍तान ने सात विकेट से जीत दर्ज की।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 18, 2019, 05:18 PM IST

Published On Mar 18, 2019, 05:18 PM IST

Last UpdatedMar 18, 2019, 05:18 PM IST

Asghar Afghan © Getty Images

Asghar Afghan (File Photo) © Getty Images

देहरादून में खेले गए सीरीज के पहले टेस्‍ट मैच के चौथे दिन मेजबान अफगानिस्‍तान ने आयरलैंड पर सात विकेट से जीत दर्ज की। टेस्‍ट क्रिकेट खेलने का दर्जा मिलने के बाद अफगानिस्‍तान की टीम का येे दूसरा ही मुकाबला है, जिसमें जीत मिलने से कप्‍तान असगर अफगान काफी उत्‍साहित हैं।

पोस्‍ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान असगर ने कहा, “टेस्‍ट क्रिकेट खेलना हमारा सपना था। आज हमने अपना दूसरा ही टेस्‍ट मैच खेलकर जीत हासिल की है। ये हमारे लिए, हमारे बोर्ड के लिए, अफगानिस्‍तान की टीम और लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में मार्रकम-नार्टेजे को मिला डेब्यू का मौका

सोमवार को मैच में चौथे दिन का खेल शुरू हुआ तो अफगानिस्‍तान को जीत के लिए 118 रनों की दरकार थी। रहमत शाह 76(122) इहसानुल्लाह जनत 65(129) के अर्धशतकों की मदद से अफगानिस्‍तान ने ये मैच आसानी से जीत लिया। अफगानिस्‍तान ने अपना पहला टेस्‍ट मैच पिछले साल भारत के खिलाफ खेला था। इस मैच में उन्‍हें दूसरे ही दिन हार का सामना करना पड़ा था।

कप्‍तान ने कहा, “हमने कई दिनों के मैच इससे पहले भी खेले हैं। जिसके कारण हम इस फॉर्मेट में परिपक्‍व हुए। इन दिनों हम अपने घरेलू क्रिकेट में काफी फर्स्‍ट क्‍लास मैच खेल रहे हैं। पहले हम दो दिवसीय व तीन दिवसीय मैच खेला करते थे। अब हम एक फर्स्‍ट क्‍लास मैच खेल रहे हैं।”

पढ़ें: टीम इंडिया के नंबर-4 के सभी विकल्पों में निरंतरता की कमी: संजय मांजरेकर

उन्‍होंने कहा, “मैं अपनी टीम के लड़कों को बधाई देना चाहूंगा। सभी ने अच्‍छा प्रदर्शन किया। हमें विश्‍व कप से पहले कुछ ही गेम खेलने को मिलेंगे। मैं चाहता हूं कि हम हर मौके का फायदा उठाएं।”

आयरलैंड के कप्‍तान विलियम पोर्टरफील्ड ने कहा, “जब हम टॉस जीते थे तो मुझे लगा कि इस मैच में ये टॉस काफी फायदेमंद साबित होगा। एक से ज्यादा दिनों के मैच में आपको पहली पारी में अच्‍छा प्रदर्शन करना ही होता है। अगर हमने पहली पारी में भी दूसरी पारी की तरह ही अच्‍छा प्रदर्शन किया होता तो परिस्थिति कुछ और ही होती।”

Editor's Pick