• Home
  • News
  • this is just coincidence Sachin Tendulkar on Indian team win without Jasprit bumrah

ENG vs IND: 'यह महज एक संयोग...', बुमराह के बिना भारत को मिली जीत पर ये क्या बोल गए सचिन

जसप्रीत बुमराह के बिना भारत को ओवल टेस्ट में मिली जीत पर सचिन तेंदुलकर ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है.

Edited By : Saurav Kumar |Aug 06, 2025, 11:24 PM IST

Published On Aug 06, 2025, 11:24 PM IST

Last UpdatedAug 06, 2025, 11:24 PM IST

जसप्रीत बुमराह

Sachin Tendulkar on Jasprit Bumrah: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में भारत का इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट जीतना महज ‘संयोग’ था और यह करिश्माई तेज गेंदबाज अब भी ‘असाधारण और अविश्वसनीय’ है.

बुमराह हाल में इंग्लैंड में खत्म हुई पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में से तीन मैच में ही खेले थे. श्रृंखला में कम अनुभव वाली भारतीय टीम इसके बावजूद इंग्लैंड से 2-2 से ड्रॉ खेलने में कामयाब रही. भारतीय टीम ने जो दो मैच जीते उनमें कार्यभार प्रबंधन योजना के कारण बुमराह का नहीं खेलना पहले से ही तय था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तेंदुलकर ने कहा कि बुमराह की अनुपस्थिति में बर्मिंघम और द ओवल में भारत की जीत महज संयोग थी. उन्होंने बुमराह के तीन टेस्ट मैच में प्रदर्शन के बारे में बात की. इस तेज गेंदबाज ने श्रृंखला में कुल 14 विकेट लिए.

यह महज बस एक संयोग

तेंदुलकर ने ‘रेडिट’ पर श्रृंखला के अपने वीडियो विश्लेषण में कहा, ‘‘बुमराह ने सही में अच्छी शुरुआत की, पहले टेस्ट (पहली पारी में) में पांच विकेट लिए. वह दूसरा टेस्ट नहीं खेले लेकिन तीसरे और चौथे टेस्ट में खेले. फिर इन दो टेस्ट में से एक में उन्होंने पांच विकेट झटके. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘बुमराह ने जो तीन टेस्ट खेले, उनमें से दो में उन्होंने पांच विकेट लिए. मुझे पता है कि लोग कई बातों पर चर्चा कर रहे हैं कि हम उन टेस्ट मैच में जीते जिनमें वह नहीं खेले. मुझे लगता है कि यह महज एक संयोग है. ’’

तेंदुलकर ने कहा, ‘‘बुमराह की गेंदबाजी असाधारण है. वह अब तक जो कर पाए हैं, वह अविश्वसनीय है. इसमें कोई शक नहीं है कि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और मैं उन्हें किसी भी अन्य गेंदबाज से बेहतर मानता हूं. ’’

बुमराह ने किया शानदार प्रदर्शन

बुमराह की अनुपस्थिति में मोहम्मद सिराज ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और सभी पांच मैच में खेले जिसमें उन्होंने 185.3 ओवर गेंदबाजी करते हुए 23 विकेट झटके. बुमराह आंकड़ों के हिसाब से सिराज से कहीं आगे हैं. उन्होंने 48 टेस्ट मैच में 219 विकेट लिए हैं जबकि सिराज के 41 मैच में 123 विकेट हैं.

योजना के अनुसार बुमराह की पांचवें और अंतिम टेस्ट में अनुपस्थिति उनके कार्यभार प्रबंधन को लेकर कुछ सवाल जरूर खड़े करती है लेकिन टीम प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया था कि इस शीर्ष तेज गेंदबाज के संबंध में जोखिम नहीं लिया जा सकता था. तेंदुलकर ने ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की जमकर तारीफ की जिन्होंने पूरे मैच में टीम की जीत में अहम योगदान दिया.

उन्होंने कहा, ‘‘वह जब भी खेला है, उसने योगदान दिया है. अगर आप दूसरे टेस्ट मैच में देखें तो चौथी पारी में उसने पांचवें दिन लंच से ठीक पहले बेन स्टोक्स को शानदार गेंद पर आउट कर दिया. मुझे लगता है कि यह ‘टर्निंग प्वाइंट’ था. ’’

Editor's Pick