- क्रिकेट न्यूज़
- News
- this is the successful team so far in asia cup 7 times named title
ये है एशिया कप में अब तक की सबसे सफल टीम, 7 बार नाम कर चुकी खिताब
यूएई यानि संयुक्त अरब अमीरात में एशिया कप की शुरूआत जल्द ही होने जा रही है, श्रीलंका में पहले में इसका आयोजन होना था, लेकिन वहां आपातकाल स्थितियों की वजह से अब इसे स्थानांनतरित कर दिया है।
Published On Aug 09, 2022, 04:20 PM IST
Last UpdatedAug 09, 2022, 04:20 PM IST
नई दिल्ली : शनिवार (27 अगस्त) से यूएई यानि संयुक्त अरब अमीरात में एशिया कप का आगाज होने जा रहा है, पहले श्रीलंका में इसका आयोजन होने जा रहा था, लेकिन वहां आपातकाल स्थितियों और खराब आर्थिक स्थिति के बीच ऐसा कर पाना काफी असंभव है। जिसके चलते एशिया कप को UAE (संयुक्त अरब अमीरात) में शिफ्ट किया गया है।
आपको बता दें कि इस साल एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। वर्ष 1984 में पहली बार Asia Cup का आयोजन यूएई (UAE) में किया गया था। जिसमें अबतक एशिया कप के कुल 14 सीजन खेले जा चुके है, जिसमें भारत सबसे ज्यादा सफल टीम रही है। भारत ने साल 1984 से लेकर अबतक 7 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है।
साल 2018 में एशिया कप का पिछला सीज़न आयोजित हुआ था। जिसमें यूएई ने एशिया कप 2018 सीजन की मेजबानी का जिम्मा लिया था। एशिया कप के पिछले सीज़न में कुल छह टीमों ने भाग लिया।
जिसके परिणाम में एशिया कप 2018 फाइनल में भारत और बांग्लादेश के बीच भिड़ंत हुई थी । 28 सितंबर 2018 को, एशिया कप सीजन 14 का फाइनल मुकाबला खेला गया, इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया और एशिया कप 2018 ट्रॉफी पर जीत का झंड़ा लहराया। साथ ही हरफमनमौला खिलाड़ी और ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन को इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लबाजी करने के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
आइए एक बार नजर डालते है एशिया कप में अब तक की सबसे सफल टीमों पर…
एशिया कप में अब तक सबसे सफल टीम :
वर्ष विजेता का नाम उपविजेता का नाम मेजबान देश 1984 भारत श्रीलंका यूएई 1986 श्रीलंका पाकिस्तान श्रीलंका 1988 भारत श्रीलंका बांग्लादेश 1990/91 भारत श्रीलंका बांग्लादेश 1995 भारत श्रीलंका यूएई 1997 श्रीलंका भारत श्रीलंका 2000 पाकिस्तान श्रीलंका बांग्लादेश 2004 श्रीलंका भारत श्रीलंका 2008 श्रीलंका भारत पाकिस्तान 2010 भारत श्रीलंका श्रीलंका 2012 पाकिस्तान बांग्लादेश बांग्लादेश 2014 श्रीलंका पाकिस्तान बांग्लादेश 2016 भारत बांग्लादेश बांग्लादेश 2018 भारत बांग्लादेश यूएई 2022 - - यूएई