Twitterन्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच हेग में दूसरा T20I मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में मेहमान टीम न्यूजीलैंड ने मिचेल सैंटनर और डेरिल मिशेल के शानदार अर्धशतक की बदौलत 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए नीदरलैंड का 2-0 से सूपड़ा साफ कर दिया।
नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 147 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में कीवी टीम ने 14 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिचेल सैंटनर ने 42 गेंदों में नाबाद 77 रनों की पारी खेली। वहीं डेरिल मिशेल ने 27 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए।
डेरिल मिशेल ने अपनी इस अर्धशतकीय पारी में 2 शानदार छक्के लगाए जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, मिशेल के बल्ले से निकले ये दोनों छक्के इतने लंबे थे कि गेंद स्टेडियम के बाहर जाकर एक तालाब में गिरी। इसके बाद गेंद को नेट के जरिए बाहर निकाला गया। मिशेल के दोनों छक्कों की वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।