- क्रिकेट न्यूज़
- News
- This too shall pass but be careful kevin pietersen tweets in hindi for india 4656637
कोरोना की मुश्किल घड़ी में भारत से बोले Kevin Pietersen, यह बीत जाएगा बस सावधाान रहिए
कोविड 19 से जूझ रहे भारतीय लोगों से पीटरसन ने अपील की है कि वे सावधान और सुरक्षित रहें यह मुश्किल वक्त बीत जाएगा.
Published On May 11, 2021, 05:29 PM IST
Last UpdatedMay 11, 2021, 05:29 PM IST
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और अपने दौर के विस्फोटक बल्लेबाज केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) की भारत के प्रति दीवानगी किसी से छिपी नहीं है. पीटरसन साल का ज्यादातर समय यहां बिताना पसंद करते हैं और अब तो वह शायद हिंदी भी सीख रहे हैं. पीटरसन पिछले कुछ समय से भारत से जुड़े अपने ट्वीट हिंदी में करना पसंद करते हैं. इस समय भारत कोरोना वायरस की मुश्किल घड़ी से जूझ रहा है और पीटरसन भारत से भले दूर आ गए हों लेकिन उनका ध्यान अभी भी भारत में ही है.
क्रिकेटर के बाद कॉमेंटेटर बने पीटरसन ने कोरोना से जूझ रहे भारत के लिए हिंदी में एक ताजा ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, ‘मैंने भारत छोड़ दिया हो सकता है, लेकिन मैं अभी भी ऐसे देश के बारे में सोच रहा हूं, जिसने मुझे बहुत प्यार और स्नेह दिया है. कृपया लोग सुरक्षित रहें. यह समय बीत जाएगा लेकिन आपको सावधान रहना होगा.’
https://twitter.com/KP24/status/1391981782707449856?s=20
हाल ही में यह दिग्गज बल्लेबाज भारत में था. वह पहले रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंग्लैंड के रिटायर्ड क्रिकेटरों के साथ खेल रहे थे. पीटरसन इस टीम के कप्तान भी थे. इसके बाद वह आईपीएल के 14वें सीजन में स्टार स्पोर्ट्स के लिए कॉमेंट्री भी कर रहे थे. भारत में इन दिनों घातक कोविड-19 वायरस की दूसरी लहर जारी है और यहां हालात चिंताजनक हैं. इन हालात के मद्देनजर आईपीएल को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा है और इसके बाद पीटरसन भी भारत छोड़ चुके हैं.
लेकिन भारत से मिले भरपूर प्यार के बाद इस देश के ताजा हालात को लेकर वह भी चिंतित हैं और 40 वर्षीय इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने भारत के लोगों से अपील की है कि यह मुश्किल समय बीत जाएगा, लेकिन आप सावधान रहिए और सुरक्षित रहिए. इंग्लैंड के लिए 104 टेस्ट, 137 वनडे और 37टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले पीटरसन ने तीनों फॉर्मंट में कुल 13,797 इंटरनेशनल रन हैं, जिसमें 32 (23 टेस्ट, 9 वनडे) शतक भी शामिल हैं.