• Home
  • News
  • This will the last ipl season for ms dhoni says former india opener aakash chopra

'अब वारिस आ गया है, तो यह धोनी का आखिरी सीजन होगा', पूर्व ओपनर ने की 'आकाशवाणी'

क्या आईपीएल 2026 का सीजन महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन होगा. यह सवाल फैंस के जेहन में है. काफी कुछ उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा लेकिन पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना तो यही है.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 24, 2026, 04:48 PM IST

Published On Mar 24, 2026, 04:48 PM IST

Last UpdatedMar 24, 2026, 04:48 PM IST

ms dhoni last season and sanju samson is successor says aakash chopra

यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन होगा- आकाश चोपड़ा

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी 44 साल से ऊपर हो चुके हैं. 7 जुलाई को वह 45 साल के हो जाएंगे. और फैंस के मन में यह संशय तो बना ही हुआ है कि वह कभी भी आईपीएल से रिटायर हो सकते हैं. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा मानते हैं कि आईपीएल 2026 धोनी का खिलाड़ी के रूप में आखिरी सीजन हो सकता है. उनका मानना है कि संजू सैमसन उत्तराधिकारी के रूप में टीम में आ चुके हैं. इतना ही नहीं चोपड़ा का मानना है कि अगर धोनी सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलते हैं तो उन्हें रिटायरमेंट के बारे में सोचना चाहिए.

क्या यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी IPL सीजन?

चोपड़ा ने ‘जियोहॉटस्टार’ के साथ बातचीत में माना कि फुटबॉल और क्रिकेट में काफी अंतर है. इस खेल को चलाने के लिए आपको मैदान पर होना जरूरी है. उन्होंने कहा, ‘आप डगआउट से टीम नहीं चलाते, यह फुटबॉल नहीं है. क्रिकेट में आपको मैदान पर होना चाहिए और एमएस धोनी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह किसी और से बेहतर खेल को समझ सकते हैं. यही साफ सोच और पक्का इरादा उन्हें वह बनाता है जो वह हैं. किसी भी हाल में मुझे लगता है कि यह उनका आखिरी सीजन हो सकता है.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया है. वह राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड होकर पांच बार की चैंपियन टीम का हिस्सा बने हैं. और जो फॉर्म संजू ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दिखाई उससे चेन्नई सुपर किंग्स का खेमा तो जरूर खुश होगा.

इसे भी पढ़ें- धोनी या सैमसन, आईपीएल 2026 में कौन करेगा CSK के लिए विकेटकीपिंग, मिल गया जवाब

‘संजू सैमसन हैं वारिस, धोनी के रिटायर होने का वक्त आ गया है’

उन्होंने संजू को धोनी का वारिस बताया. चोपड़ा ने आगे कहा, ‘अब उनके पास वारिस है. संजू सैमसन आखिरकार ग्लव्स पहनेंगे और यह इस सीजन में कभी भी हो सकता है. फिर से धोनी की फिटनेस और उनके घुटने के मामले में शर्तें लागू होती हैं, लेकिन वह इम्पैक्ट प्लेयर नहीं हो सकते. अगर वह एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल रहे हैं, तो मुझे लगता है कि उनके लिए संन्यास लेने का समय आ गया है.’

रुतुराज गायकवाड़ हैं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपनी कमान पहले ही रुतुराज गायकवाड़ को सौंप चुकी है. लेकिन धोनी जब मैदान पर होते हैं तो सारा फोकस उन्हीं पर रहता है. इस बारे में जब चोपड़ा से पूछा गया कि क्या एमएस धोनी अभी भी मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के अनौपचारिक कप्तान हैं, तो उन्होंने कहा, ‘एक छोटी सी मिसाल है. अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा चलना शुरू करे, तो आपको उनका हाथ पकड़कर उन्हें सिखाना होगा. हालांकि, अगर आप चाहते हैं कि वे दौड़ें, तो आपको उन्हें जाने देना होगा. अगर आप पकड़े रहेंगे, तो वे कभी दौड़ना नहीं सीखेंगे. धोनी के नजरिए से अगर किसी को अगला कप्तान चुना गया है, तो उन्हें पीछे हटना होगा और मुझे लगता है कि वह पहले ही ऐसा कर चुके हैं.’

  • चेन्नई सुपर किंग्स के इस सीजन में भी खेलेंगे धोनी
  • संजू सैमसन विकेट के पीछे निभा सकते हैं जिम्मेदारी
  • आकाश चोपड़ा ने कहा यह महेंद्र सिंह धोनी का होगा आखिरी सीजन

एबी डि विलियर्स ने CSK में उठाए महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका पर सवाल, बोले- यह बहुत मुश्किल है…

कब है आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान का आगाज 30 मार्च को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी. आईपीएल 2025 में चेन्नई का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम 14 में से सिर्फ 4 मैच जीत सकी थी, जबकि 10 मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी.

धोनी ने आईपीएल में बनाए हैं 5000 से ज्यादा रन, कैसे हैं संजू के नंबर्स

महेंद्र सिंह धोनीआंकड़ेसंजू सैमसन
278मैच177
242पारी172
5439रन4704
38.30औसत30.94
137.45स्ट्राइक-रेट139.04
01003
245026
2646s219
3754s379
158कैच86
47स्टंप्स17

CSK का फुल स्क्वाड

ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जिमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फॉल्केस

आप क्या सोचते हैं

साल ने साल 2019 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था. और 15 अगस्त 2020 को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था. उसके बाद से लगभग हर साल ही धोनी के आईपीएल से रिटायमेंट की चर्चा होती है. लेकिन धोनी मैदान पर उतरते हैं. तो आप क्या सोचते हैं कि क्या वाकई यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होगा?

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick