This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
थिसारा परेरा टी-20 में हैट्रिक लेने वाले चौथे गेंदबाज
थिसारा एक बेहतरीन गेंदबाज होने के साथ ही साथ एक अच्छे बल्लेबाज भी है।
Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - February 13, 2016 11:18 AM IST


श्रीलंका के थिसारा परेरा टी-20 क्रिकेट इतिहास में हैट्रिक लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं। परेरा ने शुक्रवार को झारखंड क्रिकेट मैदान पर भारत के खिलाफ हुए दूसरे टी-20 में यह कारनामा किया। परेरा की हैट्रिक में आउट होने वाले बल्लेबाज हार्दिक पंड्या (27), सुरेश रैना (30)और युवराज सिंह (0) हैं। परेरा ने तीनों ही बल्लेबाजों को 186 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटाया। परेरा से पहले यह मुकाम तीन और गेंदबाज हासिल कर चुके हैं जिनमें आस्ट्रेलिया के ब्रेट ली, न्यूजीलैंड के जैकब ओरम और टिम साउदी शामिल हैं। ली ने 2007-08 में बांग्लादेश के खिलाफ केपटाउन में टी-20 इतिहास की पहली हैट्रिक पूरी की थी। ये भी पढ़ें: जोहांसबर्ग एकदिवसीय: मॉरिस की बदौलत 1 विकेट से जीता द. अफ्रीका
इसके बाद ओरम ने 2009 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 की दूसरी हैट्रिक पूरी की थी। उन्हीं के हमवतन तेज गेंदबाज साउदी ने 2010-2011 में ऑकलैंड में पाकिस्तान के खिलाफ तीसरी बार यह कारनामा किया था। ये भी पढ़ें: क्या भारतीय टीम को खल रही है विराट कोहली की कमी?
थिसारा एक बेहतरीन गेंदबाज होने के साथ ही साथ एक अच्छे बल्लेबाज भी है। साल 2009 में परेरा ने अपना पहला वनडे मैच भारत के खिलाफ खेला था जिसमें उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों का सामना करते हुए 31 रन बना डाले थे और टेस्ट क्रिकेट में थिसारा ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेला।
परेरा ने 6 टेस्ट मैचों में 203 रन बनाए है वहीँ 110 वनडे में 1178 रन बनाए। टी20 में इन्होंने 44 मैच खेले है जिसमें परेरा ने 503 रन बनाए। अपने टेस्ट क्रिकेट के गेंदबाजी करियर में परेरा ने 6 टेस्ट मैच में 11 विकेट झटके और 110 वनडे मैच इन्होंने 123 विकेट लिए है जिसमें थिसारा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 44 रन देकर 6 विकेट हासिल किया।
TRENDING NOW
