add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: 06 गेंद पर 06 छक्के, 36 गेंद में 108 रन... थिसारा परेरा ने मचाया कोहराम

श्रीलंका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज थिसारा परेरा ने 35 गेंद में शतक पूरा किया और 36 गेंद में 108 रन की पारी खेली जिसमें 13 छक्के और दो चौके शामिल थे.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 16, 2025 10:50 AM IST

Thisara Perera smashes six sixes in an over: श्रीलंका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज थिसारा परेरा ने एशियन लीजेंड्स लीग में तूफानी बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया. थिसारा परेरा ने अफगानिस्तान पठान्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में छह गेंद में छह छक्के लगाने का कारनामा किया है. थिसारा परेरा ने दूसरी बार यह कारनामा किया है. उन्होंने 36 गेंद में 108 रन की पारी खेली, जिससे श्रीलंका लायंस की टीम ने इस मुकाबले में जीत हासिल की.

इस मैच की बात करें तो थिसारा परेरा के धमाकेदार शतक से श्रीलंका लायंस की टीम 20 ओवर में तीन विकेट पर 230 रन बनाए. थिसारा परेरा ने 35 गेंद में शतक पूरा किया और 36 गेंद में नाबाद 108 रन की पारी खेली जिसमें 13 छक्के और दो चौके शामिल थे. थिसारा परेरा के अलावा मैच में मेवन फर्नांडो ने 81 रन की पारी खेली. अफगानिस्तान पठान्स की टीम टारगेट का पीछा करते हुए 20 ओवर के बाद चार विकेट पर 204 रन ही बना सकी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आखिरी ओवर में जड़े छह छक्के

थिसारा परेरा ने श्रीलंका लायंस की पारी के 20वें ओवर में अयान खान के ओवर में छह छक्के लगाए. थिसारा परेरा ने एक ओवर में छह छक्के लगाने का कारनामा इससे पहले साल 2021 में मेजर क्लब टूर्नामेंट में ब्लूमफील्ड क्रिकेट और एथलेटिक क्लब के खिलाफ मैच में आर्मी स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए किया था.

थिसारा परेरा का इंटरनेशनल करियर

थिसारा परेरा ने श्रीलंका के लिए छह टेस्ट, 166 वनडे और 84 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टेस्ट में उन्होंने 203 रन बनाए हैं और 11 विकेट चटकाए हैं. वहीं वनडे में उनके नाम 2338 रन और 175 विकेट है. 84 टी-20 में उन्होंने 1204 रन बनाने के साथ-साथ 51 विकेट भी लिए हैं. मार्च 2021 में श्रीलंका के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने वाले थिसारा परेरा दुनिया भर में आयोजित होने वाले टी-20 लीग में खेलते हैं.