भारत के खिलाफ खेलने वाले हांगकांग के स्पिनर पर मैच फिक्सिंग का आरोप

भारत के खिलाफ पिछले महीने एशिया कप में खेलने वाले नदीम अहमद सहित हांगकांग के तीन खिलाड़ियों पर 2014 में कथित मैच फिक्सिंग में शामिल होने के लिए आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत आरोप लगाए गए हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 08, 2018, 10:00 PM IST

Published On Oct 08, 2018, 10:00 PM IST

Last UpdatedOct 08, 2018, 10:00 PM IST

Hong Kong team

क्रिकेट पर एक बार फिर से मैच फिक्सिंग का साया मंडराता नजर आ रहा है। हाल ही में खत्म हुए एशिया कप में भारत के खिलाफ हांगकांग की टीम से खेलने वाले पाकिस्तानी मूल के तीन खिलाड़ी शक के दायरे में हैं।

भारत के खिलाफ पिछले महीने एशिया कप में खेलने वाले नदीम अहमद सहित हांगकांग के तीन खिलाड़ियों पर 2014 में कथित मैच फिक्सिंग में शामिल होने के लिए आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत आरोप लगाए गए हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तीनों खिलाड़ियों हसीब अमजद तथा नदीम और उनके भाई इरफान अहमद पर एसीयू संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाये गए हैं। ये तीनों खिलाड़ी पाकिस्तानी मूल के हैं।

इनमें बायें हाथ के स्पिनर नदीम का नाम प्रमुख है। उसने भारत के खिलाफ 18 सितंबर को एशिया कप मैच के दौरान दस ओवर किए थे जिनमें उन्होंने 39 रन दिए लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला।

इरफान और हसीब क्रमश: 2014 और 2016 में हांगकांग की तरफ से खेले थे। इरफान पर मैच फिक्सिंग के लिए नौ विशिष्ट आरोप लगाये गए हैं। आईसीसी ने उसे अप्रैल 2016 से निलंबित कर रखा है। नदीम और हसीब पर आईसीसी संहिता की पांच धाराओं के अंतर्गत आरोप लगाये गए हैं।

नदीम और हसीब को आरोपों का जवाब देने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है।

Editor's Pick