• Home
  • News
  • Three windies players opt out of england tour over corona virus fears 4048336

कोरोना काल में विंडीज के 3 खिलाड़ियों ने इंग्लैंड दौरे पर जाने से किया इंकार, जानिए वजह

क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने श्रृंखला के लिए 14 सदस्यीय टीम घोषित की है

Edited By : India.com Staff |Jun 04, 2020, 09:31 AM IST

Published On Jun 04, 2020, 09:31 AM IST

Last UpdatedJun 04, 2020, 09:31 AM IST

कोविड-19 महामारी के खतरे के बीच इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के साथ प्रस्तावित 3 टेस्ट मैचों के आयोजन का फैसला लिया है. इस दौरे के लिए विंडीज ने अपनी टीम का ऐलान भी कर दिया है लेकिन इन सबके बीच विंडीज के तीन खिलाड़ियों ने दौरे पर जाने से इंकार कर दिया है.

क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने श्रृंखला के लिए 14 सदस्यीय टीम घोषित की है और अगर इस श्रृंखला के आयोजन को ब्रिटेन की सरकार की अंतिम स्वीकृति मिलती है तो इसके साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एक बार फिर शुरू होगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सीडब्ल्यूआई ने बयान में कहा, ‘डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर और कीमो पॉल ने दौरे के लिए इंग्लैंड जाने का आमंत्रण ठुकरा दिया है और सीडब्ल्यूआई उनके फैसले का पूरा सम्मान करता है.’

बोर्ड ने खिलाड़ियों के पीछे हटने का कारण नहीं बताया 

उन्होंने कहा, ‘जैसा कि पहले गया था कि भविष्य में टीम का चयन करते हुए सीडब्ल्यूआई खिलाड़ियों के इस फैसले का उनके खिलाफ इस्तेमाल नहीं करेगा.’ बोर्ड ने हालांकि इन खिलाड़ियों के हटने का कोई विशिष्ट कारण नहीं बताया.

खिलाड़ियों और स्टाफ की सुरक्षा के लिए समग्र चिकित्सकीय और संचालन योजना के तहत वेस्टइंडीज की टीम सात हफ्ते के दौरान के दौरान ‘जैविक रूप से सुरक्षित’ माहौल में रहेगी, ट्रेनिंग करेगी और खेलेगी.’

खिलाड़ियों को कोरोना टेस्ट से गुजराना होगा 

दौरे पर जाने वाले सभी लोगों का इस हफ्ते कोरोना वायरस परीक्षण होगा और उनके चार्टर्ड विमान से आठ जून को इंग्लैंड रवाना होने का कार्यक्रम है.

8 जुलाई से खेला जाएगा पहला टेस्ट 

श्रृंखला का पहला टेस्ट आठ जुलाई से हैंपशायर के एजियास बाउल में खेला जाएगा और बाकी दो टेस्ट लंकाशर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर होंगे जहां स्टेडियम में ही होटल मौजूद हैं.

दो नए चेहरों को किया शामिल 

ओल्ड ट्रैफर्ड 16 से 20 जून और फिर 24 से 28 जून तक दो टेस्ट की मेजबानी करेगा. टीम में मध्य क्रम के बल्लेबाज एनक्रुमाह बोनर और तेज गेंदबाज केमार होल्डर के रूप में दो नए चेहरों को शामिल किया गया है. मुख्य चयनकर्ता रोजर हार्पर ने भरोसा जताया कि उनकी टीम विजडन ट्रॉफी को बरकरार रखने में सफल रहेगी.

टीम इस प्रकार है:

जेसन होल्डर, क्रेग ब्रेथवेट, शाई होप, शेन डाउरिच, रोस्टन चेज, शेमार ब्रूक्स, राहकीम कोर्नवेल, एनक्रुमाह बोनर, अल्जारी जोसेफ, केमार होल्डर, जॉन कैंपबेल, रेमन रीफर, केमार रोच और जर्मेन ब्लैकवुड.

रिजर्व खिलाड़ी:

सुनील अंब्रीश, जोशुआ डा सिल्वा, शेनन गैब्रियल, कियोन हार्डिंग, काइल मेयर्स, प्रेस्टन मैकस्वीन, मारक्विनो मिंडले, शेन मोसली, एंडरसन फिलिप, ओशेन थॉमस और जोमेल वारिकन.

 

Editor's Pick