add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

शर्मा जी ही नहीं वर्मा जी का बेटा भी कमाल है... 'हिटमैन' का कीर्तिमान किया ध्वस्त

तिलक वर्मा ने अहमदाबाद में खेले गए पांचवें टी-20 मैच में 42 बॉल में 73 रन की पारी खेली. उन्होंने इस पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 19, 2025 10:51 PM IST

Tilak varma breaks Rohit sharma Record: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पांचवें टी-20 मैच में तिलक वर्मा ने बल्ले से कोहराम मचा दिया. तिलक वर्मा ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया.

तिलक वर्मा ने अहमदाबाद में खेले गए पांचवें टी-20 मैच में 42 बॉल में 73 रन की पारी खेली. उन्होंने इस पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया. इस पारी के साथ ही उन्होने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तिलक वर्मा ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा

इस पारी के साथ तिलक वर्मा ने भारत- साउथ अफ्रीका टी-20 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 18 मैच की 17 इनिंग में 429 रन बनाने का कीर्तिमान था. तिलक वर्मा के नाम अब 10 मैच की 10 इनिंग में 496 रन हो गए हैं.

डेविड मिलर के नाम हैं सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर के नाम भारत- साउथ अफ्रीका टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. डेविड मिलर ने 28 मैच की 25 इनिंग में 563 रन बनाए हैं. डी कॉक इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. उनके नाम 15 मैच की 14 इनिंग में 507 रन है. तिलक वर्मा 496 रन के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.

भारत- साउथ अफ्रीका टी-20 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स

डेविड मिलर- 563

डी कॉक- 507

तिलक वर्मा- 496

रोहित शर्मा- 429

सूर्य कुमार यादव- 406

विराट कोहली- 394