Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 19, 2025 11:12 PM IST

IND VS SA 5th T20I: हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा की तूफानी पारी के बाद वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी की बदौलत ने भारत ने टी-20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है. शुक्रवार को खेले गए पांचवें टी-20 मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया है. भारत की बाइलेटरल सीरीज में लगातार आठवीं जीत है.
भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 232 रन का लक्ष्य रखा था, साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 201 रन ही बना सकी. वरुण चक्रवर्ती ने चार विकेट चटकाए. जसप्रीत बुमराह को दो सफलता मिली.
232 रन के विशाल टारगेट के जवाब में साउथ अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक और रीजा हेंड्रिक्स (13) की पारी से अच्छी शुरुआत की. दोनों बल्लेबाजों ने 6.3 ओवर में 69 रन जोड़े. डेवाल्ड ब्रेविस ने 17 बॉल में 31 रन की पारी खेलकर साउथ अफ्रीका को मैच में बनाए रखा. डि कॉक ने अर्धशतक जड़ा और 35 बॉल में 65 रन बनाए. डी कॉक और डेवाल्ड ब्रेविस के आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम बिखर गई. वरुण चक्रवर्ती ने दो लगातार गेंदों पर डोनोवन फरेरा (00) और एडेन मारक्रम (06) को आउट कर साउथ अफ्रीका की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया.
जार्ज लिंडे (16) और मार्को जानसेन (14) बड़ी पारी नहीं खेल सके. कार्बिन बॉश ने नाबाद 15 रन बनाए, मगर साउथ अफ्रीका की टीम लक्ष्य से दूर रह गई. वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 53 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए, वहीं जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए.
हार्दिक पंड्या टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हो गए और तिलक वर्मा (73) के साथ उनकी शतकीय साझेदारी के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मैच में पांच विकेट पर 231 रन बनाए. पंड्या ने अपना सातवां अर्धशतक सिर्फ 16 गेंदों में बनाया. यह युवराज सिंह के 12 गेंद में बनाये गए अर्धशतक के बाद किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज पचासा है । युवराज ने 2007 में किंग्समीड में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था जब उन्होंने छह गेंद में छह छक्के लगाये थे.
हार्दिक पंड्या ने 25 गेंद में पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 63 रन बनाए. उन्होंने चौथे विकेट के लिये तिलक के साथ 44 गेंद में 105 रन की साझेदारी की. तिलक ने 42 गेंद में दस चौकों और एक छक्के के साथ 73 रन जोड़े.
आईपीएल में अपने घरेलू मैदान पर दर्शकों की तालियों के बीच उतरे पंड्या ने जबर्दस्त पारी खेली जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव (पांच) एक बार फिर नाकाम रहे. पंड्या की तूफानी पारी के बीच तिलक ने एक छोर संभाले रखा और स्ट्राइक रोटेट करते रहे.
इससे पहले अभिषेक शर्मा (34) और संजू सैमसन (37) ने छठे ओवर में ही भारत को 63 रन तक पहुंचा दिया था. उपकप्तान शुभमन गिल के चोटिल होने के कारण खेल रहे सैमसन ने मौके का पूरा फायदा उठाया और अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की टीम के चयन के लिये शनिवार को बैठक करने वाली समिति के सामने अपना दावा पुख्ता किया. सैमसन को जॉर्ज लिंडे ने लेग स्टम्प पर पड़ती गेंद पर आउट किया. सैमसन ने मार्को यानसेन को छक्का जड़कर शुरूआत की और ओटनील बार्टमैन को भी दो शानदार स्ट्रोक्स लगाए.
सैमसन को आउट होने से ठीक पहले जीवनदान भी मिला जब डोनोवान फरेरा उनका रिटर्न कैच लपकने से चूके और गेंद अंपायर रोहन पंडित को घुटने के पास लगी. इसके बाद पंड्या के एक छक्के से प्रसारण टीम का एक सदस्य घायल हो गया जिसकी बायीं भुजा पर चोट लगी और गेंद उछलकर दस कतार पीछे दर्शक के हाथ में गई.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
