महज सात गेंद की पारी, 300 की स्ट्राइक रेट से ठोके रन, गंभीर के मास्टरस्ट्रोक ने पलट दिया पूरा मैच
महज सात गेंद की पारी, 300 की स्ट्राइक रेट से ठोके रन, गंभीर के मास्टरस्ट्रोक ने पलट दिया पूरा मैच
सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बैटिंग ऑर्डर में दो बड़े बदलाव किए. हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्य कुमार यादव का यह दांव कामयाब रहा.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - March 6, 2026 10:47 AM IST
Tillak Varma
भारत ने इंग्लैंड को सात रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 254 रन का टारगेट रखा था, इंग्लैंड की टीम जैकेब बैथल के शतक के बावजूद 246 रन ही बना सकी. भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचाने में गौतम गंभीर का मास्टरस्ट्रोक भी देखने को मिला, जब उन्होंने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करके भारत को 250 का स्कोर पार करवाया.
सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बैटिंग ऑर्डर में दो बड़े बदलाव किए. पहले भारत ने शिवम दुबे को नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए भेजा, जो दांव कामयाब रहा. इंग्लैंड के गेंदबाज आदिल रशीद काफी कसी हुई गेंदबाजी कर रहे थे ऐसे में गंभीर ने चाल चली और लेग स्पिनर्स के खिलाफ तेजी से रन बनाने वाले शिवम दुबे को भेजा और दुबे ने क्रीज पर पहुंचते ही गेंदबाजों की धुनाई कर दी. शिवम दुबे ने 25 बॉल में 43 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने एक चौका और चार छक्के लगाए.
Add Cricket Country as a Preferred Source
नंबर सात पर तिलक वर्मा ने मचाया कोहराम
गौतम गंभीर ने इसके बाद एक और चाल चली. उन्होंने नंबर सात पर तिलक वर्मा को भेजा. नंबर-3 के बल्लेबाज को पहली बार नंबर सात पर भेजा गया, इसके पीछे आखिरी ओवर्स में तेजी से रन बनाना था, और इस बल्लेबाज ने निराश नहीं किया. तिलक वर्मा ने मैदान पर उतरते ही तेजी से रन बनाए और सिर्फ सात गेंदों पर 21 रन कूट डाले. तिलक वर्मा ने 300 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. 19वें ओवर में तिलक वर्मा ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा ऑर्चर की जमकर कुटाई की और इसी ओवर में तीन छक्के भी जड़े, हालांकि ऑर्चर की आखिरी बॉल पर वह अपना विकेट गंवा बैठे, उनकी इस इनिंग की बदौलत भारत ने 250 रन का आंकड़ा पार कर लिया.
फाइनल में भारत का न्यूजीलैंड से होगा सामना
संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से गत चैंपियन भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में गुरुवार को जैकब बेथेल के आक्रामक शतक के बावजूद इंग्लैंड को सात रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई. भारत के 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम बेथेल (105 रन, 48 गेंद, सात छक्के, आठ चौके) के शतक और विल जैक्स (35 रन, 20 गेंद, चार चौके, दो छक्के ) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 77 तथा सैम कुरेन (18) के साथ छठे विकेट की 50 रन की साझेदारी के बावजूद सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी. भारत अब फाइनल में रविवार को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा और टी20 विश्व का खिताब बचाने वाली पहली टीम बनकर इतिहास रचने की कोशिश करेगा.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.