- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026
Duleep Trophy 2026: तिलक वर्मा बने कप्तान, रिकी भुई को मिली उपकप्तानी की जिम्मेदारी
Duleep Trophy 2026 : दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए साउथ जोन की टीम का ऐलान हो गया है. जिसमें तिलक वर्मा को कप्तान बनाया गया है. जबकि रिकी भुई को टीम का कप्तान चुना गया है.
Published On Aug 01, 2026, 11:48 PM IST
Last UpdatedAug 01, 2026, 11:48 PM IST
दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए साउथ जोन की टीम का ऐलान भी हो गया है. इसमें भारत के टी20 उपकप्तान तिलक वर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है. वहीं आंध्र प्रदेश के अनुभवी बल्लेबाज रिकी भुई को उपकप्तान बनाया गया है. भारतीय टीम से बाहर चल रहे करुण नायर को भी टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा उभरते हुए भारत ‘ए’ के बल्लेबाज एसके रशीद भी टीम का हिस्सा हैं.
तिलक वर्मा बने कप्तान
दलीप ट्रॉफी के साउथ जोन की टीम में कई अनुभवी खिलाड़यों को जगह दी गई है. जिसमें करुण नायर, रिकी भुई, तिलक वर्मा और एन जगदीशन का नाम शामिल है. कर्नाटक के आर स्मरण और हैदराबाद के के हिमतेजा को भी टीम में जगह मिली है. वहीं गेंदबाजी में श्रेयस गोपाल, वी कावेरीप्पा और अमन खान जैसे प्लेयर को जगह मिली है.
दलीप ट्रॉफी के लिए साउथ जोन की टीम:
तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उपकप्तान), अभिनव तेजराना, एसके रशीद, के हिमतेजा, आर स्मरण, एन जगदीशन, करुण नायर, टी त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के साई तेजा, टी विजय, वी कावेरीप्पा और अमन खान