add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs NZ: तिलक वर्मा न्यूजीलैंड सीरीज से हुए बाहर, वर्ल्ड कप भी छाए संकट के बादल

भारत के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा चोट के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. इसके साथ ही वर्ल्ड कप के भी कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 8, 2026 11:54 AM IST

Tilak Varma Injury: भारत के स्टार मिडल-ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं. 21 जनवरी से नागपुर में सीरीज का पहला मैच खेला जाना है. और बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के बाहर होने को टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने गुरुवार, 8 जनवरी को इस खबर में बताया कि वर्मा को पेट की निचली मांसपेशियों में चोट लगी है. और इसी वजह से वह इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे.

यह भी खबर है कि भारतीय टीम इस सीरीज के लिए एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के नाम का ऐलान जल्द ही कर सकती है. लेकिन शुभमन गिल को जगह मिलनी अब भी मुश्किल ही कहा जा रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 साल के वर्मा वह अपनी घरेलू टीम हैदराबाद के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे थे जब उन्हें बुधवार सुबह, 7 जनवरी को नाश्ते के बाद पेट में दर्द महसूस हुआ. उन्होंने इस बारे में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु के डॉक्टर्स से इस बात की.

बीसीसीआई के सूत्र ने कहा, ‘तिलक को आज (बुधवार) को पेट में दर्द हुआ. उन्हें राजकोट में फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां कई तरह की जांच की गई. उनकी रिपोर्ट बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भेजी गई हैं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी है, इससे रिकवर होने में उन्हें तीन से चार सप्ताह का वक्त लगेगा. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलना मुश्किल नजर आ रहा था.’

अगर तिलक की सर्जरी होती है तो उनका वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती कुछ मैचों मे भी खेलना मुश्किल ही नजर आ रहा है. भारत ग्रुप में है और लीग स्टेज पर अपना पहला मैच 7 फरवरी को मुंबई में संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ खेलेगा. इसके बाद 12 फरवरी को भारत ने नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में खेलना है. भारत का तीसरा मैच 15 फरवरी को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में होगा. और फिर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम लीग का अपना आखिरी मैच 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स से खेलेगी.

टी20 विश्व कप 2026 और न्यूजीलैंड टी20ई के लिए भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (वीसी), रिंकू सिंह, जसप्रित बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर)