• Home
  • News
  • tim David fined 50% match fee, to miss 2027 season opener after collecting two demerit points

फाइनल में की ऐसी गलती कि सीधे लगा बैन! IPL 2027 के पहले मैच में नहीं दिखेंगे टिम डेविड

आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर आरसीबी ने लगातार दूसरी बार खिताब जीत लिया. लेकिन इसके बाद बेंगलुरु को एक बड़ा झटका लगा है. टिम डेविड आईपीएल 2027 के पहले मैच के लिए बैन हो गए हैं. इसके साथ ही आईपीएल ने मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jun 01, 2026, 10:56 PM IST

Published On Jun 01, 2026, 10:56 PM IST

Last UpdatedJun 01, 2026, 10:56 PM IST

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. जिसमें आरसीबी ने जीटी को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया. लेकिन इस जीत के बाद ही आरसीबी फैंस के लिए एक बैडन्यूज सामने आई है. जिसमें स्टार बल्लेबाज टिम डेविड पर उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. वो आईपीएल 2027 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. डेविड आईपीएल 2026 के फाइनल के दौरान ‘आचार संहिता’ के ‘लेवल 1’ के उल्लंघन का दोषी पाए गए हैं. जिसके चलते उनके खाते में दो डिमेरिट अंक जुड़े हैं.

टिम डेविड पर क्यों लगा एक मैच का बैन

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच के दौरान 17 गेंदों में 24 रन बनाए थे. उन्हें ‘आचार संहिता’ के अनुच्छेद 2.9 के उल्लंघन का दोषी पाया गया. यह अनुच्छेद ‘मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, टीम अधिकारी, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य तीसरे व्यक्ति की ओर अनुचित और/या खतरनाक तरीके से गेंद (या क्रिकेट के किसी अन्य उपकरण, जैसे पानी की बोतल) फेंकने’ से संबंधित है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यह घटना खिताबी मैच की पहली पारी के 10वें ओवर की है. जब एक विकेट गिरने के बाद, डेविड ने मैदान पर मौजूद अंपायर नितिन मेनन की दिशा में आक्रामक तरीके से ‘आइस बैग’ फेंका. मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने यह सजा तब सुनाई जब डेविड ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए सजा मान ली. यह इस सीजन में डेविड का तीसरा ‘लेवल-1’ का अपराध था. इससे पहले उन्होंने सीजन के 20वें मैच के दौरान भी उल्लंघन किया था. जिसके लिए उन पर एक डिमेरिट प्वाइंट का जुर्माना लगा था, और मैच 54 में भी उनसे गलती हुई. जिसके परिणामस्वरूप उन्हें दो डिमेरिट प्वाइंट मिले थे. इस ताजा सजा के साथ डेविड के अब कुल 5 डिमेरिट प्वाइंट्स हो गए हैं.

आईपीएल की ‘आचार संहिता’ के नियमों के अनुसार, 5 डिमेरिट प्वाइंट्स होने पर खिलाड़ी एक मैच के लिए निलंबित होता है. यही वजह है कि टिम डेविड अगले सीजन अपनी टीम का पहला आईपीएल मैच नहीं खेल सकेंगे. आईपीएल 2026 में डेविड ने 16 मुकाबलों में 305 रन बनाए थे.

लगातार दूसरी बार आरसीबी ने जीता खिताब

रविवार को खेले गए फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस ने 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए. इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया. रजत पाटीदार ने अपने पहले दो सीजन में ही आईपीएल जीतने वाले पहले कप्तान बनकर रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया है. वह महेंद्र सिंह धोनी (2010 और 2011) और रोहित शर्मा (2019 और 2020) के बाद लगातार दो बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे कप्तान हैं.

Editor's Pick