• Home
  • News
  • Tim David fined for breaching code of conduct Hardik Pandya penalised for slow over-rate

गलती पड़ी भारी, हार्दिक पांड्या और टिम डेविड पर लगा जुर्माना, जानें वजह

आरसीबी की टीम ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की. वहीं मुंबई इंडियंस की सीजन की यह तीसरी हार है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 13, 2026, 09:07 PM IST

Published On Apr 13, 2026, 09:07 PM IST

Last UpdatedApr 13, 2026, 09:07 PM IST

Tim david Hardik Pandya

Tim david Hardik Pandya

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 12 लाख रुपए और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. हार्दिक पांड्या और टिम डेविड को आईपीएल 2026 में रविवार मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेले गए मुकाबले में आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने की सजा दी गई है.

आरसीबी के लिए खेल रहे डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और लेवल 1 के अपराध की वजह से एक डिमेरिट पॉइंट मिला, डेविड को आर्टिकल 2.4 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है, जो मैच के दौरान अंपायर के निर्देश को नजरअंदाज करने से जुड़ा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टिम डेविड ने अंपायर्स से ली थी बॉल

आरसीबी की पारी के 18वें ओवर में अंपायर ने गेंद बदलने का फैसला किया था, इसी दौरान डेविड ने जांच करने के लिए बॉल हाथ में ली थी और अंपायर्स के लगातार मांगने के बावजूद वह गेंद को लौटा नहीं रहे थे. इसके बाद पारी के आखिरी ओवर में एक बार फिर टिम डेविड ठीक इसी तरह का बर्ताव करते हुए नजर आए थे, जिससे अंपायर्स नाखुश दिखाई दिए थे, आरसीबी के बल्लेबाज ने अपनी गलती मान ली है और मैच रेफरी की तरफ से दी गई सजा को मान लिया है.

हार्दिक पांड्या पर स्लो ओवर के लिए जुर्माना

वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर इस मुकाबले के दौरान धीमे ओवर-रेट के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया. चूंकि यह आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत मुंबई इंडियंस की इस सीजन की पहली गलती थी, इसलिए सिर्फ जुर्माना लगाया गया.

क्या रहा मैच का हाल ?

वानखेड़े के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 240 रन लगाए. टीम की ओर से फिल साल्ट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 78 रनों की दमदार पारी खेली, वहीं, विराट कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए, जबकि रजत पाटीदार ने सिर्फ 20 गेंदों का सामना करते हुए 53 रनों की शानदार पारी खेली, अंत के ओवरों में टिम डेविड ने 16 गेंदों में 34 रनों की नाबाद पारी खेली।

आरसीबी से मिले 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 222 रन ही बना सकी, रयान रिकेल्टन ने 22 गेंदों में 37 रन बनाए तो रोहित शर्मा 13 गेंदों में 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. सूर्यकुमार यादव 22 गेंदों में 33 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या का शिकार बने, हार्दिक पांड्या ने 22 गेंदों में 40 रनों का योगदान दिया. अंत के ओवरों में शेरफेन रदरफोर्ड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 71 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे. आईपीएल 2026 में अब तक तीन मुकाबलों में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा है.

Editor's Pick