देहरादून में अर्धशतक जड़ने वाले टिम मुर्तग ने कहा, हमें मलहाइड की भावना को दोहराना होगा

अफगानिस्तान के खिलाफ देहरादून टेस्ट की पहली पारी में टिम मुर्तग ने पहला टेस्ट अर्धशतक लगाया।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 16, 2019, 09:33 AM IST

Published On Mar 16, 2019, 09:33 AM IST

Last UpdatedMar 16, 2019, 09:33 AM IST

Tim Murtagh

अफगानिस्तान के खिलाफ देहरादून में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में अर्धशतकीय पारी खेलकर आयरलैंड टीम को 172 के स्कोर तक पहुंचाने वाले टिम मुर्तग का मानना है कि मैच जीतने के लिए आयरिश टीम को मलहाइड टेस्ट की भावना दिखानी होगी। याद दिला दें कि इसी आयरलैंड टीम ने मई 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ मलहाइड (द विलेज, डबलिन) में खेले टेस्ट मैच में दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी कर विपक्षी टीम के लिए जीत मुश्किल बना दी थी।

पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद मुर्तग ने कहा, “हमें गहराई तक जाना होगा और मलहाइड की भावना को फिर से जीना होगा, जहां हमने दूसरी पारी में वापसी की थी और एक अच्छा स्कोर बनाया था। जब हमारी बल्लेबाजी का मौका फिर से आएगा (तीसरी पारी में) तो जाहिर है कि ये (पिच) मुश्किल होना वाला है लेकिन हमें गहराई तक जाना होगा और वही भावना दिखानी होगी।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ये भी पढ़ें: पहले दिन आयरलैंड पर हावी रहे अफगानिस्तानी गेंदबाज, बल्लेबाजों की बारी

85 पर 9 विकेट गिरने के बाद मुर्तग की 54 रनों की पारी और जॉर्ज डॉकरेल के साथ उनकी अर्धशतकीय पारी के दम पर ही आयरलैंड टीम 150 का आंकड़ा पार कर सकी। डॉकरेल के साथ आखिरी विकेट के लिए बनाई साझेदारी के बारे में मुर्तग ने कहा, “गेंद सॉफ्ट हो गई थी और बल्लेबाजी के लिए ठीक ठाक हालात थे। और जॉर्ज के साथ साझेदारी बनाना अच्छा रहा।”

आयरिश क्रिकेटर ने आगे कहा, “मैं पहले तिहरे आंकड़े तक पहुंचना चाहता था। यही मेरा पहला लक्ष्य था और फिर बल्ले के साथ योगदान करना अच्छा रहा। 37/0 के साथ दिन की अच्छी शुरुआत हुई कुछ ओवर बाद हम रास्ता भटक गए। मुझे इसकी मरम्मत करनी थी, जिस हमने एक हद तक पूरा किया।”

172 पर ऑलआउट होने के बाद आयरलैंड टीम ने स्टंप तक 90 के स्कोर पर अफगानिस्तान के दो विकेट गिरा दिए थे। मुर्तग का कहना है कि दूसरे दिन उन्हें इसी तरह शुरुआती विकेट निकालने हैं। उन्होंने कहा, “हमें सुबह भी यही करना है और जितने हो सके उतने शुरुआती विकेट निकालने हैं ताकि हम कोशिश कर उन्हें कम से कम स्कोर पर रोक सकें क्योंकि पहली पारी में 170 (172) का स्कोर बहुत अच्छा नहीं है।”

ये भी पढ़े: टिम मुर्टग-जॉर्ज डॉकरेल की अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर आयरलैंड का स्कोर 172

मुर्तग ने माना कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है और यहां बड़ा स्कोर बनाया जा सकता था। उन्होंने कहा, “हम इस पिच पर 250 से अधिक रन बनाने की उम्मीद कर रहे थे। ये जानते हुए कि टी20 और वनडे सीरीज के दौरान काफी क्रिकेट खेला गया था और उसका असर पिच पर है। ये जानना कि हमें आखिरी पारी में बल्लेबाजी नहीं करनी है, एक तरह से फायदा है। हमने उन्हें यहां पर जवाब दिया है।”

Editor's Pick