लीड्स में मिली हार पर बोले टिम पेन- ये दुखद था लेकिन इसे भूलें और आगे बढ़ें

तीसरे एशेज टेस्ट में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने खिलाड़ियों से अगले मैच के बारे में सोचने की बात कही।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 26, 2019, 10:53 AM IST

Published On Aug 26, 2019, 10:53 AM IST

Last UpdatedAug 26, 2019, 10:53 AM IST

टिम पेन © Getty Images

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट में मिली करीबी हार का प्रभाव ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आत्मविश्वास पर जरूर पड़ेगा। हालांकि कप्तान टिम पेन चाहते हैं कि खिलाड़ी हार के बारे में सोचकर दुखी होने की बजाय इसे भुलाकर आगे बढ़ें। मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया कप्तान ने स्पष्ट कहा, “ये तकलीफ देने वाली हार थी, इससे निपटें और आगे बढ़ें।”

इस हार से सबसे ज्यादा निराश होंगे- सीनियर स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन। जिन्होंने ना केवल जैक लीच को रन आउट करने का मौका गंवाया, बल्कि उन्हीं के ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट होने के बावजूद बेन स्टोक्स को नॉट आउट करार दिया। मैच की आखिरी गेंद के बाद कप्तान पेन तुरंत लियोन के पास पहुंचे और उन्हें संभाला। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का मानना है कि अगर लियोन जैसा सीनियर खिलाड़ी इस हार से जल्दी उबर जाएगा तो युवा खिलाड़ी इससे प्रेरित होंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कप्तान ने कहा, “मैंने उससे (लियोन) कहा कि अगर हमारे खिलाड़ी उसे जल्दी उबरते देखेंगे तो युवा खिलाड़ी भी वही करेंगे। और हम मैनेचेस्टर में अपने अगले ट्रेनिंग सेशन में बेहतर मानसिकता के साथ उतरेंगे, ना कि इसे लेकर दुखी होते रहेंगे।”

बेन स्‍टोक्‍स के शतक से बेहद रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से जीता इंग्‍लैंड

लियोन के बारे में पेन ने कहा, “गाजा जाहिर तौर पर निराश है लेकिन कोई भी परफेक्ट नहीं होता। लोग गलतियां करते हैं। अहम बात है कि जब ऐसा होता है आप अपना सिर ऊंचा रखते हैं, आप टीम से साथ चलते हैं।”

पेन ने आगे कहा, “हारने पर दुख होता है और आपको ये दिखाने का हक है लेकिन अगर आप इसे अपने ऊपर हावी होने देंगे और भावनाओं में बह जाएंगे तो केवल आपकी ऊर्जा व्यर्थ होगी।” ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज का चौथा मैच 4 सितंबर को ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेलगी।

Editor's Pick