टिम पेन का बड़ा आरोप, कहा-जोहानिसबर्ग टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने की थी गेंद से छेड़छाड़ 

पूर्व कप्तान ने कहा कि जिस टेलीविजन निर्देशक ने कैम (कैमरून बैनक्रॉफ्ट) को पकड़ने में सक्रिय भूमिका निभाई थी उसने इस फुटेज को तुरंत ही स्क्रीन से हटा दिया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Oct 25, 2022, 01:52 PM IST

Published On Oct 25, 2022, 01:52 PM IST

Last UpdatedOct 25, 2022, 01:52 PM IST

Tim Paine

Tim Paine

सिडनी. 2018 में विश्व क्रिकेट को हिला देने वाले केपटाउन टेस्ट सैंडपेपर-गेट मामला काफी सुर्खियों में रहा था. इस मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने जबकि कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर पर एक साल का अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाया गया था. गेंद से छेड़छाड़ के आरोप में इन खिलाड़ियों पर कार्रवाई की गई थी. अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने एक बड़ा आरोप लगाया है. टिम पेन ने ने अपनी नयी किताब में दावा किया कि जोहानिसबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में चौथे टेस्ट (केपटाउन टेस्ट के बाद) के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने भी गेंद से छेड़छाड़ की थी.

पेन ने अपनी नयी आत्मकथा ‘ द पेड प्राइस’ में लिखा कि मैंने उस सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में उन्हें ऐसा करते हुए देखा था। केपटाउन में जो कुछ भी हुआ था, उसके बाद तमाम सुर्खियां, प्रतिबंध और इन चीजों के साथ खेल जारी रखने के बाद में इसके बारे में सोचना भी मुश्किल है. पेन ने कहा कि मैं अगले टेस्ट में गेंदबाजों के छोर पर खड़ा था, जब गेंद मिड ऑफ पर खड़े दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी पर गयी तब उस पर एक बड़ी दरार थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पेन केप टाउन (22-26 मार्च) में ऑस्ट्रेलिया के अंतिम एकादश का हिस्सा थे और फिर जोहानिसबर्ग टेस्ट (30 मार्च-अप्रैल 03) में उन्होंने टीम की कप्तानी की थी. पिछले साल टेस्ट कप्तानी से हटने वाले पेन ने यह भी आरोप लगाया कि प्रसारकों ने इस घटना को छुपाया।

पूर्व कप्तान ने कहा कि जिस टेलीविजन निर्देशक ने कैम (कैमरून बैनक्रॉफ्ट) को पकड़ने में सक्रिय भूमिका निभाई थी उसने इस फुटेज को तुरंत ही स्क्रीन से हटा दिया, हमने अंपायरों से इसकी शिकायत भी की लेकिन उन्होंने हमें आश्वस्त किया इस श्रृंखला में शुरुआती टेस्ट से ऐसी ही गेंद का इस्तेमाल हो रहा हैं।’’

उन्होंने कहा कि लेकिन इस घटना का टेलीविजन से फुटेज का प्रसारण गायब हो गया. पेन ने कहा कि उन्होंने टेलीविजन पर जो देखा उस पर विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि क्रिकेटर कई चीजों को छुपा कर रखते है, सबसे सफल टीमें भी। कोच और सहयोगी सदस्य भी ऐसा ही करते है। जब उन्होंने कैमरन बैनक्रॉफ्ट को हाथ में रेगमाल का एक टुकड़ा लिए देखा तो दंग रह गया था। हम सब के साथ ऐसा ही था.

37 साल के खिलाड़ी ने कहा कि गेंद से छेड़छाड़ क्रिकेट में आम बात है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अतीत में खिलाड़ियों को अपनी उंगलियों पर सैंडपेपर के छोटे टुकड़े को टेप से चिपकाते हुए देखा है। पेन ने माना की केप टाउन की घटना के बाद टीम को स्मिथ, बैनक्रॉफ्ट और वार्नर की तिकड़ी का समर्थन करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि स्टीव और कैम (कैमरून) अकेले पड़ गये थे। हालात तनावपूर्ण और भयानक थे। मुझे लगता है कि वार्नर भी एकांत में था और कोई भी उसकी खोज-खबर नहीं ले रहा था.

इनपुट- पीटीआई भाषा

Editor's Pick