टिम पेन बोले- ऑस्‍ट्रेलियाई टीम अब बेहतर हो रही है

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया की टीमें अब बॉक्सिंग डे टेस्‍ट में आमने सामने होंगी।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 25, 2018, 03:55 PM IST

Published On Dec 25, 2018, 03:55 PM IST

Last UpdatedDec 25, 2018, 03:55 PM IST

Tim Paine @ AFP

Tim Paine (File Photo) @ AFP

दूसरे टेस्ट में टीम की जीत से उत्साहित आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन का मानना है कि उनकी अनुभवहीन टीम में भारत से आगे निकलने की क्षमता है लेकिन अब भी काफी काम करना बाकी है। तीसरा टेस्ट मेलबर्न में बुधवार से शुरू होगा जबकि चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर चल रही है।

पेन ने भारत के खिलाफ बाॅक्सिंग डे टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि हम उन पर हावी हो गए हैं। हमें महसूस हो रहा है कि हम प्रत्येक टेस्ट के साथ बेहतर हो रहे हैं। हम प्रत्येक मैच के साथ सुधार कर रहे हैं लेकिन हमें अच्छा टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखने की जरूरत है। अगर अगले चार से पांच दिन हम ऐसा कर पाए तो फिर मुझे लगता है कि दबदबा बना सकते हैं।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़े:- केएल राहुल- मुरली विजय बाहर, मयंक अग्रवाल को डेब्यू का मौका

कप्तान ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर जब आपकी टीम अनुभवहीन होती है और आप दुनिया की नंबर एक टीम के खिलाफ पर्थ जैसी बड़ी जीत दर्ज करते हो तो खिलाड़ियों में थोड़ा आत्मविश्वास आता है और हम पर्थ की तुलना में मेलबर्न बेहतर अहसास के साथ आए हैं।’’

बाॅक्सिंग डे टेस्ट के लिए तीन बदलाव करते हुए मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा को टीम इंडिया ने प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किया है जबकि सलामी बल्लेबाज मुरली विजय, केएल राहुल और तेज गेंदबाज उमेश यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है।

पढ़े:- BBL में अंग्रेजों का बोलबाला, बटलर-कर्रन ने खेली धमाकेदार पारी

पेन ने कहा, ‘‘भारत के बदलावों से हमें फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उनके सभी खिलाड़ियों को लेकर हम हफ्तों से योजना बना रहे हैं। हम उन सभी को लेकर तैयार हैं। वे क्या करते हैं यह उनका काम है और हमारा ध्यान अपने काम पर है।’’ पेन ने कहा कि टीम की कमान संभालने के बाद की यात्रा उनके लिए सीखने का दौर है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं काफी बदलाव नहीं लाया। मुझे टीम में जगह और यह जिम्मेदारी उस समय मिली जब मैं क्रिकेटर और व्यक्ति के रूप में काफी चीजों का सामना कर चुका था। मैं दोबारा दावेदारी में आने वाले अधिकांश खिलाड़ियों से अधिक उम्र का हूं इसलिए जीवन को लेकर मेरा अनुभव अधिक है। मैंने चीजों को ऐसे ही रखा है और अब तक इसने ठीक काम किया है। बदलाव की कोई जरूरत नहीं है।’’

पेन ने कहा कि अगर मौका मिला तो वाे एमसीजी पर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे। साथ ही उनका मानना है कि पिच चाहे कैसी भी हो इस पर ऑफ स्पिनर नाथन लियोन की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Editor's Pick