• Home
  • News
  • Tim Paine, Justin Langer were playing a central role in formalising a blueprint for players to avoid scandals

विवादोंं से बचने को क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया तैयार करेगा नया सांस्‍कृतिक चार्टर

ऑस्‍ट्रेलियाई टीम अगले महीने पाकिस्‍तान के ख्‍ािलाफ टेस्‍ट सीरीज यूएई में खेलेगी।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 05, 2018, 02:25 PM IST

Published On Sep 05, 2018, 02:25 PM IST

Last UpdatedSep 05, 2018, 02:25 PM IST

Tim-paine © IANS

बॉल टैंपरिंग मामले में पिछले दिनों ऑस्‍ट्रेलियाई टीम की काफी फजीहत हुई थी। क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया (सीए) ने टीम के तत्‍कालीन कप्‍तान स्‍टीवन स्मिथ  और उप कप्‍तान डेविड वार्नर को एक-एस साल के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट से सस्‍पेंड कर दिया।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ऐसे सांस्कृतिक चार्टर का खाका तैयार कर रहा है जिसमें खिलाड़ियों को हर कीमत पर जीत दर्ज करने की सोच के उलट कुछ मानकों को बनाए रखने की शपथ लेनी होगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस चार्टर का निर्माण मार्च में गेंद से छेड़छाड के विवाद के कारण हो रहा है  इस विवाद के बाद कोच डेरन लीमैन को भी इस्तीफा देना पड़ा था।

टीम के कप्तान टिम पेन ने इसकी जानकारी देते हुए सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से बुधवार को कहा कि वह और नए कोच जस्टिन लैंगर इस खाके को तैयार करने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं जिसमें यह सुनिश्चित करना है कि ऐसे विवादों की पुनरावृत्ति फिर से नहीं हो।

उन्होंने कहा, ‘ यह काफी जरूरी है। हम अपने देश का प्रतिनिधित्व करने को लेकर भाग्यशाली है। हमें यह याद रखना होगा की हम ऑस्ट्रेलिया की टीम हैं , ना कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम।’

Editor's Pick