लीड्स टेस्ट के आखिरी समय में टिम पेन ने 'अपना दिमाग खो दिया' था: चैपल

ऑस्ट्रेलिया टीम तीसरे एशेज टेस्ट में 1 विकेट के करीबी अंतर से हार गई।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 26, 2019, 10:07 AM IST

Published On Aug 26, 2019, 10:07 AM IST

Last UpdatedAug 26, 2019, 10:07 AM IST

इयान चैपल © AFP

लीड्स में खेले गए तीसरे एशेज टेस्ट में मिली करीबी हार के लिए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के साथ पूर्व क्रिकेटरों ने भी पेन की कप्तानी और फैसले लेने की क्षमता में कमियां निकाली हैं। वहीं पूर्व कप्तान इयान चैपल ने तो यहां तक कह दिया कि मैच के आखिरी समय में पेन ने अपना दिमाग खो दिया था।

मैच के चौथे दिन जब बेन स्टोक्स ऑस्ट्रेलिया और अर्न के बीच रोड़ा बने हुए थे, तब 125वें ओवर में नाथन लियोन की आखिरी गेंद पर इंग्लिश ऑलराउंडर के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील हुई। जिसे मैदानी अंपायर जोएल विल्सन ने नकार दिया। जबकि बॉल ट्रैकिंग रीप्ले में साफ दिखा कि स्टोक्स आउट थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पास रीव्यू बाकी नहीं था क्योंकि पेन ने पैट कमिंस के ओवर में जैक लीच के खिलाफ डीआरएस का इस्तेमाल किया था, जबकि गेंद लाइन के बाहर पिच हो रही थी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इससे नाराज चैपल ने चैनल 9 से बातचीत में कहा, “जब लीच के पैड पर गेंद लगी तो वो किसी भी हाल में आउट नहीं था और ऑस्ट्रेलिया ने उसे रीव्यू किया। वो पल था जब हालात उन पर हावी हो गए और पेन ने अपना दिमाग खो दिया। सभी को पता था कि गेंद आउटसाइड लेग से बिल्कुल बाहर थे। तो फिर उसका रीव्यू क्यों लिया।”

बेन स्‍टोक्‍स के शतक से बेहद रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से जीता इंग्‍लैंड

चैपल अकेले नहीं हैं जो पेन के इस फैसले से नाराज हैं। एक और पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने कहा कि पेन अपने रीव्यूस को बिना गंभीरता के इस्तेमाल करते हैं। वहीं दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज इयान हीली ने कहा कि पेन ने अपनी बेवकूफी से रीव्यू खराब किया और इस वजह से ऑस्ट्रेलिया को मैच गंवाना पड़ा।”

मैच के बाद कप्तान पेन ने माना कि रीव्यू लेने में उनसे बहुत बड़ी गलती हुई और आगे से वो किसी और को डीआरएस का जिम्मा सौंपेंगे।

Editor's Pick