• Home
  • News
  • Tim paines presence will be a distraction during ashes series ricky ponting 5110187

एशेज सीरीज के दौरान ध्यान भटकाने का काम करेगी टिम पेन की मौजूदगी: रिकी पॉन्टिंग

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का पहला टेस्ट 8 दिसंबर से ब्रिसबेन के द गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा।

Edited By : India.com Staff |Nov 25, 2021, 03:02 PM IST

Published On Nov 25, 2021, 03:02 PM IST

Last UpdatedNov 25, 2021, 03:02 PM IST

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग (Ricky Ponting) का कहना है कि सेक्सटिंग स्कैंडल की वजह से टिम पेन (Tim Paine) के टेस्ट कप्तान पद से इस्तीफा देना एशेज सीरीज के दौरान फैंस का ध्यान क्रिकेट से भटकाने के काम करेगा।

विकेटकीपर बल्लेबाज पेन ने पिछले हफ्ते मीडिया के सामने ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान पद से इस्तीफा देने के फैसले का ऐलान किया था। पेन का ये फैसला साल 2017 में क्रिकेट तस्मानिया की एक सहकर्मी को किए अश्लील मैसेज सार्वजनिक होने के बाद लिया गया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस पर पॉन्टिंग ने कहा, “मुझे लगता है कि ये आखिर में ध्यान भटकाने का काम करेगा। उसने अपने लिए, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के भले के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। लेकिन ये आसानी से भुलाया नहीं जाएगा।”

पूर्व कप्तान ने कहा, “भले ही हम चाहते हैं कि ये सब पीछे छूट जाय और एक ऐसा समय आए जब इसके बारे में कोई बात ना हो, इसकी चर्चा होना तय है।”

पॉन्टिंग ने आगे कहा, “दुर्भाग्य से, टिम के लिए वो जहां भी जाएगा उससे इस बारे में पूछा जाएगा…ये खत्म होगा और उम्मीद है कि ब्रिसबेन जाने से पहले उनका हेडस्पेस थोड़ा स्पष्ट हो जाएगा।”

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का पहला टेस्ट 8 दिसंबर से ब्रिसबेन के द गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा।

पॉन्टिंग चाहते हैं कि एलेक्स कैरी को पेन की जगह एशेज स्क्वाड में विकेटकीपर के तौर पर चुना जाय लेकिन माना कि जॉश इंग्लिस को लंबे समय के लिए पेन के विकल्प के तौर पर चुना जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “मैं रिकॉर्ड पर कहना चाहूंगा कि मैं इंग्लिस को पसंद करता हूं। मुझे लगता है कि वो ऑस्ट्रेलिया के लिए लंबे समय तक एक बेहद अच्छे क्रिकेटर साबित होंगे, चाहें उन्हें जिस भी फॉर्मेट में चुना जाय, चाहे टी20 हो या वनडे या टेस्ट क्रिकेट।”

Editor's Pick